People's Update
Tuesday, March 3, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 3, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    HAQ Controversy :शाहबानो केस पर बनी फिल्म ‘हक’ पर रोक की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- नहीं है प्रतिष्ठा धूमिल करने जैसी बात

    Publish Date: 6 Nov 2025, 2:38 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      इंदौर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाहबानो केस पर आधारित फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शाहबानो की बेटी और कानूनी वारिस सिद्दिका बेगम खान की ओर से फिल्म के रिलीज, प्रदर्शन और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं के पक्ष में फैसला सुनाया। अब यह फिल्म 7 नवंबर को नियत तारीख पर रिलीज होगी।

      क्या था मामला

      शाहबानो की बेटी सिद्दिका बेगम खान ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि फिल्म ‘हक’ में उनकी मां की जिंदगी को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। याचिका में फिल्म के डायरेक्टर सुपर्ण एस. वर्मा, जंगली पिक्चर्स, बावेजा स्टूडियोज और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरपर्सन को पक्षकार बनाया गया था।

      सिद्दिका का कहना था कि फिल्म में शरिया कानून की नकारात्मक छवि पेश की गई है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं। साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने शाहबानो के परिवार या कानूनी वारिस से अनुमति लिए बिना उनके जीवन पर फिल्म बनाई है।

      हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

      हाईकोर्ट में सोमवार को करीब दो घंटे तक सुनवाई चली थी। मंगलवार को फैसला सुरक्षित रखने के बाद बुधवार को अदालत ने यह निर्णय सुनाया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सिद्दिका बेगम की ओर से एडवोकेट तौसीफ वारसी ने तर्क रखा कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृश्य और संवाद न केवल असत्य हैं बल्कि उनकी मां की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले हैं।

      उन्होंने कहा, “फिल्म के कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो परिवार की गरिमा को गिराते हैं। शाहबानो बेगम ने समाज में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन फिल्म में इस संघर्ष को गलत तरीके से पेश किया गया है।”

      फिल्म निर्माताओं का पक्ष

      वहीं, फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स की ओर से सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया और इंसोमनिया मीडिया एंड कंटेंट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से हितेश मेहता ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं बल्कि समाज में महिला अधिकारों के महत्व को दिखाना है।

      एडवोकेट बागड़िया ने कहा, “डायलॉग या दृश्यों में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसी की प्रतिष्ठा धूमिल होती हो। फिल्म को संवेदनशीलता और सम्मान के साथ बनाया गया है।”

      हाईकोर्ट का फैसला

      अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि फिल्म में ऐसा कोई ठोस आधार नहीं दिखता जिससे यह कहा जा सके कि शाहबानो की छवि या उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि रचनात्मक कार्यों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में देखा जाना चाहिए, जब तक कि वे किसी के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन न करें। इस आधार पर हाईकोर्ट ने सिद्दिका बेगम की याचिका को खारिज कर दिया।

      फिल्म ‘हक’ की पृष्ठभूमि

      फिल्म ‘हक’ सुपर्ण एस. वर्मा द्वारा निर्देशित है और इसे जंगली पिक्चर्स व बावेजा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1970 के दशक में हुए ऐतिहासिक शाहबानो केस पर आधारित है, जिसने देश में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर गहरी बहस को जन्म दिया था। फिल्म का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और न्यायिक संघर्ष की कहानी को पर्दे पर लाना बताया गया है।

      अब 7 नवंबर को होगी रिलीज

      हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म ‘हक’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फिल्म 7 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने कहा है कि फिल्म समाज में जागरूकता लाने और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      indore news

      MP high court

      Shah Bano Daughter

      Haq Movie Controversy

      Shah Bano case

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया

      ऐसी लापरवाही...अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया

      सैयारा रिलीज के बाद अहान पांडे ने करवाई दर्दभरी सर्जरी, रिकवरी में भी काफी समय लगा

      Ahaan Panday :सैयारा रिलीज के बाद अहान पांडे ने करवाई दर्दभरी सर्जरी, रिकवरी में भी काफी समय लगा

      बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे सातवां वेतन आयोग

      अमित शाह का ऐलान...बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे सातवां वेतन आयोग

      झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक से अवैध दवाइयां और गांजा बरामद

      बलौदाबाजार में गर्भवती महिला की मौत :झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक से अवैध दवाइयां और गांजा बरामद

      इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई

      Dhurandhar Trailer :इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई

      बिलासपुर में फंदे पर लटकी युवती, मानसिक दबाव में थी; आरोपी गिरफ्तार

      बॉयफ्रेंड ने कहा ‘ना’, प्रेमिका ने उठाया खुदकुशी का कदम :बिलासपुर में फंदे पर लटकी युवती, मानसिक दबाव में थी; आरोपी गिरफ्तार

      जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा

      इंदौर में दो नगर निगम कर्मचारियों की सीवर टैंक में मौत :जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा

      मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

      सरकार का होली पर तोहफा...मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

      पर जरा संभल कर! स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, ये उपाय करेंगे मदद

      खेलने जा रहे हैं होली ;पर जरा संभल कर! स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, ये उपाय करेंगे मदद

      एमपी के वन विभाग में 1679 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

      युवाओं के लिए खुशखबरी :एमपी के वन विभाग में 1679 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....