Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में प्रियामणि की एंट्री, अक्षय कुमार संग बढ़ा एक्साइटमेंट

बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी के मास्टर रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नई धमाकेदार एंट्री हुई है। दक्षिण की सुपरस्टार प्रियामणि अब इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बन गई हैं, और उनकी अक्षय कुमार के साथ ऑन‑स्क्रीन कैमिस्ट्री ने फैंस में उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है।
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में प्रियामणि की एंट्री, अक्षय कुमार संग बढ़ा एक्साइटमेंट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फेमस कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल की पांचवीं किस्त पर काम शुरू कर दिया है। चार सफल फिल्मों के बाद अब दर्शक ‘गोलमाल 5’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अक्षय कुमार भी इस कॉमिक यूनिवर्स का हिस्सा बन रहे हैं। उनकी एंट्री से फिल्म का स्केल और बज दोनों बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। पहले शेड्यूल में अधिकतर मुख्य कलाकार शामिल हुए, जबकि अजय देवगन 25 फरवरी से टीम के साथ जुड़े। यह शेड्यूल करीब एक महीने तक चलेगा, जिसमें फिल्म के कई अहम सीक्वेंस शूट किए जाएंगे।

    प्रियामणि की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

    फिल्म में इस बार एक नया चेहरा जुड़ा है और वह हैं प्रियामणि। उन्होंने हाल ही में द फैमिली मैन सीरीज से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। प्रियामणि का किरदार फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके जुड़ने से कहानी में नया ट्विस्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

    पुरानी टीम की वापसी, कॉमेडी गैंग फिर आएगी साथ

    ‘गोलमाल 5’ में फ्रैंचाइजी के पुराने और पसंदीदा चेहरे भी वापसी कर रहे हैं। इनमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और इनके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आएंगे। हालांकि इस बार करीना कपूर फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी, जो फैंस के लिए थोड़ा सरप्राइजिंग है।

    फैंस को फिर मिलेगा हंसी का डोज

    फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म को लेकर बज बढ़ गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts