PlayBreaking News

सबलगढ़ और भितरवार में ओलावृष्टि, 1100 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सरसों को नुकसान

ग्वालियर-चंबल अंचल के कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश, बढ़ी ठंड
Follow on Google News
सबलगढ़ और भितरवार में ओलावृष्टि, 1100 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सरसों को नुकसान

ग्वालियर। मंगलवार तड़के हुई मावठे की वर्षा से ग्वालियर-चंबल संभाग तरबतर हो गया। जहां ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र के करहिया में ओले गिरने की खबर है, वहीं मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के एक दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से 1195 हैक्टेयर रकबे में खड़ी सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अंचल में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय वर्षा हुई है। इसके बाद कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। ग्वालियर में मंगलवार सुबह दो बार में 30.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए।

सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 300 मीटर थी। दोपहर में कोहरे में कमी रही, लेकिन शाम होते ही कोहरे का कहर बढ़ने लगा। मंगलवार सुबह बारिश के साथ शहर के अनेक हिस्सों की बिजली गुल हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के मिलन से मौसम में ये बदलाव हुआ है। आने वाले 3-4 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

सबलगढ़ के दर्जनभर गावों में तहसीलदार ने किया सर्वे

सबलगढ़ तहसीलदार भारतेंदु यादव को सुबह जैसे ही ओलावृष्टि की जानकारी लगी तो उन्होंने आरआई और पटवारियों को साथ लेकर रामपुर घाटी क्षेत्र के लगभग 12 गांवों का दौरा किया और खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी। ओलावृष्टि प्रभावित जलालगढ़, रसीलपुर, सिमरोदा किरार, झारेला, सिमरोदा अहीर, सालई, देवरा, ऐंचवाड़ा, सलेमपुर, रामपुरकलां, रूनघान जागीर, धरसोला आदि गांवों में अनुमानित आकलन के आधार पर 1195 हैक्टेयर रकबे में खड़ी 3070 किसानों की सरसों की फसल नष्ट हो गई है। यादव ने बताया कि किसानों की सरसों की फसल नष्ट हुई है, उसका अनुमानित सर्वे किया गया है।

घने कोहरे के चलते शताब्दी सहित कई ट्रेनें लेट

घने कोहरे के चलते नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली ट्रेनें 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उत्कल 11 घंटे, शताब्दी 1.41 घंटे की देरी से आई। कई अन्य ट्रेनें भी लेट हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts