ग्वालियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा और स्कूटी को मारी टक्कर, 3 घायल; सूर्य नमस्कार तिराहे पर हादसा

ग्वालियर में मंगलवार रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य नमस्कार तिराहे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सामने चल रही स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रू
Follow on Google News
ग्वालियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा और स्कूटी को मारी टक्कर, 3 घायल; सूर्य नमस्कार तिराहे पर हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में मंगलवार रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य नमस्कार तिराहे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सामने चल रही स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा चालक की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

    घायल का हाथ काटना पड़ा

    पुलिस के मुताबिक सिद्धेश्वर नगर निवासी सुबोध कुशवाह अपने दोस्तों भानू कोटिया और गौरव वर्मा के साथ स्कूटी से झलकारी बाई पार्क से घर लौट रहे थे। स्कूटी भानू चला रहा था, गौरव पीछे बैठा था और सुबोध बीच में था। रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (MP07 ZP-1544) ने ई-रिक्शा (MP07 ZR-5442) को टक्कर मारी और फिर स्कूटी में भिड़ गई।

    इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। सुबोध के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, भानू को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं, वहीं गौरव का बायां हाथ इतना बुरी तरह घायल हुआ कि डॉक्टरों को उसे काटना पड़ा।

    आरोपी चालक मौके पर पकड़ा गया

    घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts