Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में बदमाशों ने गर्भवती महिला को किया किडनैप, 25 किमी पैदल चलाया, पुलिस ने जंगल से छुड़ाया

ग्वालियर में बदमाशों ने गर्भवती महिला को किया किडनैप, 25 किमी पैदल चलाया, पुलिस ने जंगल से छुड़ाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव से एक वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने 9 महीने की गर्भवती महिला अंजू को अगवा कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के चलते अंजू को लंका पहाड़ के जंगल से सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। 

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि, यह घटना की शुरुआत बुधवार की रात तिघरा इलाके के गुर्जा गांव में हुई है। जहां योगेंद्र गुर्जर ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर गिर्राज गुर्जर के घर पर हमला बोल दिया था। बदमाशों ने घर पर जमकर फायरिंग की और गिर्राज की गर्भवती पत्नी अंजू को किडनैप कर लिया। इस हमले में बदमाशों ने अंजू के सास-ससुर, दादी और चाचा के साथ भी मारपीट की, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    महिला को 25 किलोमीटर पैदल चलाया

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ताओं की लोकेशन लंका पहाड़ इलाके में है। इसी सूचना पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। अंजू ने बताया कि किडनैपिंग के दौरान बदमाशों ने अंजू को तकरीबन 25 किलोमीटर तक पैदल चलवाया।

    पुलिस ने घेराबंदी कर अंजू को छुड़ाया

    पुलिस की बढ़ती घेराबंदी से घबराकर बदमाश अंजू को जंगल में छोड़कर भाग निकले। अंजू को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। उन्हें तत्काल कमला राजा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि 9 महीने की गर्भवती होने के बावजूद इतना पैदल चलने से अंजू के पैर बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस मुख्य बदमाश योगेंद्र गुर्जर और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts