Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में पिकनिक से लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर

ग्वालियर में 38 वर्षीय नमकीन कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी अपने दो दोस्तों के साथ बरई-पनिहार की वादियों और पहाड़ी झरनों पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को तीनों एक ही एक्टिवा से ग्वालियर लौट रहे थे, तभी नयागांव रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
ग्वालियर में पिकनिक से लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर
ग्वालियर में पिकनिक से लौट रहे नमकीन कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

ग्वालियर। हादसे में गौरव समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गौरव जैन की मौत हो गई। उनके दोनों दोस्तों मनीष और कुशल का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस CCTV और टोल नाकों के फुटेज खंगाल रही है।

पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तीनों दोस्त

अवकाश होने के कारण गौरव जैन अपने दोस्तों मनीष राजौरिया और कुशल कुशवाहा के साथ पनिहार में नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। तीनों ने बरई-पनिहार की वादियों और पहाड़ी झरनों में समय बिताया और देर शाम एक ही एक्टिवा से ग्वालियर लौट रहे थे। इसी दौरान नयागांव इलाके में रेलवे पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: रायपुर में सांड का आतंक: कांग्रेस नेता समेत 15 घायल,बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर हमला

हादसे में तीनों को आई गंभीर चोटें

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल गौरव, मनीष और कुशल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद गौरव जैन की मौत हो गई, जबकि मनीष और कुशल का इलाज जारी है।

नमकीन कारोबार जमने के बाद संभाल रहे थे परिवार

गौरव जैन शहर के भाऊ साहब का बाजार निवासी थे और नमकीन का कारोबार करते थे। हाल ही में उन्होंने अपना कारोबार सेट किया था और कारोबार अच्छी तरह जमने के बाद वह पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते गौरव अभी अविवाहित थे और घर में उनकी शादी की बातचीत भी चल रही थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Breaking News

कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा टोल नाकों पर दुर्घटनास्थल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं, ताकि फरार कार और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

बुधवार को कराया गया गौरव का पोस्टमार्टम

गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाए गए गौरव जैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को पुलिस ने गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका ने पति के साथ रची साजिश, बॉयफ्रेंड की हत्या कर सिर-धड़ से किया अलग

चालक की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस के मुताबिक गौरव जैन अपने दोस्तों मनीष राजोरिया और कुशल कुशवाहा के साथ पनिहार में नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। शाम को तीनों एक ही एक्टिवा से ग्वालियर लौट रहे थे, तभी नयागांव रेलवे पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से गौरव की मौत हो गई, जबकि मनीष और कुशल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts