ग्वालियर में लोकायुक्त की कार्रवाई : निगम का सफाई दरोगा महिला कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़ाया, इस काम के बदले मांगे थे रुपए

Follow on Google News
ग्वालियर में लोकायुक्त की कार्रवाई : निगम का सफाई दरोगा महिला कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़ाया, इस काम के बदले मांगे थे रुपए
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को नगर निगम के एक सफाई दरोगा को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह दरोगा पड़ाव जोन में पदस्थ है। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। सफाई दरोगा ने एक महिला सफाई कर्मचारी से छुट्‌टी देने के बदले रुपए की मांग कर रहा था।

महिला कर्मचारी ने रिकॉर्ड की रिश्वत की बात

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि सफाई दरोगा अनूप पारछे एक महिला सफाई कर्मी काजल वाल्मीक से 4 दिन की छुट्टी देने के लिए 2 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस से महिला सफाई कर्मचारी ने शिकायत की थी। शिकायत की सच्चाई जानने के लिए लोकायुक्त टीम ने महिला कर्मचारी को एक रिकॉर्डर लेकर 2 दिन पहले भेजा था। जिसमें सफाई दरोगा की रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड हो गई।

रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

लोकायुक्त पुलिस ने महिला को मंगलवार सुबह केमिकल लगाकर 2 हजार रुपए लेकर भेजा। सफाई दरोगा ने महिला कर्मचारी को पड़ाव थाना क्षेत्र के जीडीए कार्यालय के पास बुलाया। महिला सफाई कर्मचारी से दरोगा अनूप पारछे ने रिश्वत के 2 हजार रुपए लिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने मौके से ही रंगे हाथों आरोपी को दबोच लिया। लोकायुक्त 2 हजार रुपए उसके जेब से बरामद कर लिए। इसके बाद दरोगा के हाथों को धुलवाया गया तो वह गुलाबी हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सफाई दरोगा के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। ये भी पढ़ें- गुना में युवक के साथ अमानवीयता : बंधक बनाकर पहनाई जूतों‎ की माला… मुंह पर पोती कालिख, मुंडन कर बनाया वीडियो; पीड़ित का दावा- पेशाब भी पिलाई मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts