ग्वालियर : प्रतिबंध के बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण जारी, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; देखें Video

ग्वालियर : प्रतिबंध के बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण जारी, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; देखें Video
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत का उत्खनन और भंडारण जारी है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार दोपहर को उस समय देखने को मिला जब जनकगंज थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई राजमार्ग पर जनकपुरी इलाके के एक बड़े से प्लॉट पर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया। यहां पर 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत की भरी हुई भी खड़ी थीं। इन सभी को जिला प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया है। मौके पर कोई भी व्यक्ति इस कार्यवाही का विरोध करने या रेत पर अपना हक जताने सामने नहीं आया। इस कारण इस रेत को वाहनों के साथ ही डीआरपी लाइन भेजा गया है। फिलहाल, यह पता नहीं चला है कि यह रेत चंबल नदी का है अथवा सिंध नदी का है। पुलिस राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची थीं। जहां अधिकारियों ने इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रेत के साथ बरामद किया है।

सकते में प्रशासन!

शहर के एक हिस्से में रेत का इतना बड़ा जखीरा मिलने से प्रशासन भी सकते में है। बरामद रेत और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। प्रशासन के कुछ लोगों को रेत के अवैध भंडारण और रेत माफिया की कारगुजारियों की शिकायतें मिली थीं। इसके आधार पर पहले जनकपुरी और अयोध्यापुरी इलाके में रेत के अवैध भंडारण को मुखबिर द्वारा दिखवाया गया। जब मुखबिर ने वहां रेत के अवैध भंडारण की पुष्टि कर दी तब प्रशासन ने रविवार दोपहर को यहां कार्रवाई की। इस मामले में राजस्व विभाग का कहना है कि अवैध रेत भंडारण की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

प्लॉट मालिक पर दर्ज होगी FIR

इसके पीछे कौन लोग हैं, उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं, सीएसपी ने कहा है कि बरामद रेत के बारे में जनकगंज थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन, इसमें प्लॉट मालिक के ऊपर भी एफआईआर की जाएगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1662806765778419713?s=20 ये भी पढ़ें- मंदसौर-भावगढ़ रोड पर हादसा : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 यात्रियों की मौत; देखें Video ये भी पढ़ें- तेज हवाओं से महाकाल लोक की मूर्तियां गिरीं, बाल-बाल बचे श्रद्धालु; देखें Video
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts