ग्वालियर में कांग्रेस विधायक अजब सिंह और उनके दामाद समेत 4 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस

विधायक ने 11 साल पहले प्रॉपर्टी डीलर से 1.86 करोड़ रु. लिए, मगर अब तक पेजेशन नहीं दिया
Follow on Google News
ग्वालियर। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह मुश्किलों में हैं। रविवार को ग्वालियर के महाराजपुर थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इस मामले में विधायक के दामाद समेत 4 लोग आरोपी हैं। ये केस प्रॉपर्टी डीलर ने लिखवाया है। विधायक ने 11 साल पहले 1.86 करोड़ रु. लेकर जमीनी की रजिस्ट्री की थी। मगर, अब तक पेजेशन नहीं दिया। प्रॉपर्टी डीलर ने मामले में 4 साल पहले शिकायत की थी। इस पर जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। विधायक बनने के बाद अजब सिंह पर यह दूसरा केस है। महाराजपुरा में रहने वाले सीताराम शर्मा ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर हैं। 2010 में अजब सिंह कुशवाह यहां विक्रमपुर में पिता के नाम पर भगवान सिंह नगर कॉलोनी काट रहे थे। सीताराम ने इस कॉलोनी में 4 रिश्तेदारों के साथ मिलकर 46 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन खरीदी। इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 86 लाख रुपए देकर रजिस्ट्री करा ली। इसके बावजूद उनको पजेशन नहीं दिया गया। बाद में अजब सिंह ने दूसरी जगह जमीन देने का वादा किया। इस प्लॉटों की फिर से रजिस्ट्री कराई गई।

पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया

इस बार अजब सिंह के दामाद रंजीत सिंह कुशवाह के नाम रजिस्ट्री की गई। कुछ प्लॉटों की रजिस्ट्री प्रमोद और अनिल तोमर द्वारा की गई थी, लेकिन ना तो पजेशन दिया, ना रुपए वापस दिए। सीताराम का कहना था कि विधायक अजब सिंह ने पूरे रुपए लिए थे। अन्य लोग सिर्फ रजिस्ट्री करने आए थे। पुलिस ने जांच के बाद अजब सिंह, प्रमोद, रंजीत, सर्वेश और अनिल तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि महाराजपुरा थाने में विधायक कुशवाह पर अब तक कुल 3 मामले दर्ज हो चुके हैं।

प्रॉपर्टी डीलर ने कार्रवाई ना होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी

मामले में कार्रवाई ना होने पर सीताराम ने धमकी दी थी कि वे रविवार को विधायक के घर के सामने आत्महत्या कर लेंगे। रविवार दोपहर वह विधायक के काल्पीब्रिज स्थित घर पर साथियों के साथ पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस और प्रशासन ने बचा लिया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts