Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुरकीरत सिंह का शव पहुंचा उज्जैन :CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 21 दिन बाद बेटे का चेहरा देख परिजन हुए भावुक

कनाडा में पढ़ाई कर रहे उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की हत्या के बाद उनका शव भारत लाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 21 दिन बाद बेटे का चेहरा देख परिजन हुए भावुक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कनाडा में पढ़ाई कर रहे उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उज्जैन पहुँचा। जैसे ही शव घर पहुँचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार व आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुट गए।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीपैड से सीधे गुरकीरत के घर पहुंचे। उन्होंने पहले शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।

    /img/15/1775206162155

    सीएम ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले। इस मौके पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कनाडा में हुई थी हत्या

    गुरकीरत सिंह कनाडा में उच्च शिक्षा के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों के साथ विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद से परिवार उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहा था।

    /img/15/1775206386759

    शव लाने में सरकार का सहयोग

    मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से गुरकीरत का शव कनाडा से भारत लाया जा सका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

    ये भी पढ़ें: कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, आपसी विवाद में युवकों ने किया था हमला

    अंतिम संस्कार और शोक

    गुरकीरत का शव घर पहुंचने के बाद गुरुद्वारे में अंतिम अरदास हुई। इसके बाद चक्रतीर्थ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

    पूरा शहर इस घटना से गहरा शोक व्यक्त कर रहा है। एक होनहार युवक की असमय मौत ने परिवार और समाज को झकझोर दिया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts