मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा : डिवाइडर तोड़कर पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, UP के 4 लोगों की मौत; कर्नाटक जा रहे थे सभी

Follow on Google News
मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा : डिवाइडर तोड़कर पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, UP के 4 लोगों की मौत; कर्नाटक जा रहे थे सभी
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और नीचे जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, तीन की हालत गंभीर है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। फेरी लगाने वाले मजदूर कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक उत्तर प्रदेश के कानपुर से कर्नाटक जा रहा था। तभी सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ कर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक में सवार 3 मजदूरों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। ट्रक में 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर सवार थे। हादसा जिले के म्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फोर लाइन हाईवे 46 पर हुआ। म्याना थाना प्रभारी संजीत सिंह मावई ने हादसे की पुष्टि की है।

मृतकों की हुई पहचना

मृतकों की पहचान विकास नायक (18), श्याम सिंह (24), मीनू, रणवीर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं शाहरुख, अशोक और नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल और मृतक कानपुर (उत्तरप्रदेश) के बताए जा रहे हैं। https://x.com/psamachar1/status/1794965154615988632 ये भी पढ़ें- धार्मिक शहरों पर फोकस, अगले माह से छोटे विमानों से बढ़ाएंगे एयर कनेक्टिविटी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts