Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में भीषण सड़क हादसा :तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 4 युवक गंभीर

गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कार में कुल 7 युवक सवार थे, जो आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
Follow on Google News
तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 4 युवक गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर घायल हैं। सभी युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

    अंधे मोड़ पर ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

    दुर्घटना आरोन रोड स्थित दुहाई मंदिर मोड़ पर हुई। जानकारी के मुताबिक नमो नारायण मीना, सूरज जाटव, अजय शाक्य, आकाश चौरसिया, मनीष कुमार, धर्मेश, पारस और योगेश सुबह करीब 4 बजे आरोन से गुना की ओर निकले थे। दुहाई मंदिर के आगे अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने तेज रफ्तार में कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक भी मौके पर पलट गया और चालक फरार हो गया।

    Twitter Post

    कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक फरार

    हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने 3 युवकों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 4 घायलों का उपचार गुना जिला अस्पताल में जारी है।

    सभी युवक दोस्त

    कार में कुल 7 युवक सवार थे। वे गुना के अलावा भिंड, श्योपुर और मुरैना जिलों के रहने वाले थे। सभी युवक किसी काम से आरोन से गुना जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

    (रिपोर्ट - राजकुमार रजक)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts