Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में पार्वती नदी में बहा मासूम, बचाने कूदी मां भी डूबी, महिला का शव बरामद, बेटा अब भी लापता

गुना में पार्वती नदी में बहा मासूम, बचाने कूदी मां भी डूबी, महिला का शव बरामद, बेटा अब भी लापता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले के चांचौड़ा क्षेत्र के रामपुरा गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पार्वती नदी के तेज बहाव में एक 12 वर्षीय मासूम अंकित बह गया और उसे बचाने के लिए नदी में कूदी उसकी मां की भी मौत हो गई। बुधवार सुबह महिला का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन बेटा अब तक लापता है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

    नहा रहा था बेटा, कपड़े धो रही थी मां

    ग्रामवासियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर अंकित पार्वती नदी में नहा रहा था और उसकी मां किनारे पर कपड़े धो रही थी। बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव भी तेज था। खेलते-खेलते अंकित अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहने लगा।

    Twitter Post

    बचाने के प्रयास में मां की भी गई जान

    बेटे को डूबता देख मां ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए और बाहर नहीं निकल सके। घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद करने के लिए दौड़े, मगर तब तक दोनों नजरों से ओझल हो चुके थे।

    राहत-बचाव अभियान और शव बरामद

    सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व अमला और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण तलाशी रोकनी पड़ी। बुधवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई और घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर महिला का शव बरामद किया गया। हालांकि, मासूम अंकित का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

    Uploaded media
    चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची भी मौके पर पहुंचीं।

    विधायक ने दिए सर्चिंग तेज करने के निर्देश

    हादसे की सूचना पर चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और SDRF टीम से तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts