विवादो में गुलमर्ग फैशन शो : रमजान के दौरान सेमी-न्यूड कपड़ों पर उठे सवाल, CM अब्दुल्ला ने दिए जांच के आदेश

Follow on Google News
विवादो में गुलमर्ग फैशन शो : रमजान के दौरान सेमी-न्यूड कपड़ों पर उठे सवाल, CM अब्दुल्ला ने दिए जांच के आदेश

कश्मीर। दुनियाभर में अपनी स्टाइल और डिजाइनों के लिए मशहूर डिजाइनर जोड़ी शिवन और नरेश इस बार एक आउटडोर फैशन शो के लिए सुर्खियों में हैं। इस शो के दौरान सेमी-न्यूड कपड़ों में मॉडल्स के रैंप पर उतरने के बाद फैशन शो विवादों में घिर गया है। आरोप है कि इस शो ने रमजान के पवित्र महीने में अश्लीलता फैलाने का काम किया है, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जांच का आदेश दिया है।

फैशन शो का उद्देश्य और कलेक्शन

शिवन और नरेश का यह फैशन शो 7 मार्च को उनके इंडस्ट्री में 15 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस शो के दौरान उनके लेटेस्ट कलेक्शन को पेश किया गया, जिसमें स्कल्प्टेड स्की सूट, एप्रेज-स्की ड्रेस और स्टेटमेंट विंटर वियर शामिल थे। इन डिजाइनों में उनके आर्काइव प्रिंट से प्रेरणा ली गई थी। शो का आयोजन गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में किया गया, जो उनके कलेक्शन के साथ पूरी तरह से मेल खा रहा था।

सेमी-न्यूड कपड़े और रमजान का समय

फैशन शो में मॉडल्स ने सेमी-न्यूड कपड़े पहने हुए थे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कई लोगों ने  इस फैशन शो की आलोचना करते हुए इसे रमजान के पवित्र महीने में धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। आरोप है कि इस शो ने कश्मीर की संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है।

डिजाइनर्स का बयान और सोशल मीडिया पर विवाद

डिजाइनर जोड़ी ने इस फैशन शो के जरिए अपने डिजाइनों और सफर को सेलिब्रेट करने का इरादा किया था, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने सभी फोटोज और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। बावजूद इसके, इस पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां लोग इस शो को असंवेदनशील और अनुचित मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे कश्मीर की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम मान रहे हैं।

धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इस फैशन शो को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए इसे अपमानजनक बताया। उन्होंने सवाल किया कि इस शो को करने की अनुमति कैसे दी गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी कई लोग इसे रमजान के दौरान बर्दाश्त न करने वाली हरकत मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फैशन शो हमारे मूल्यों पर हमला था, खासकर रमजान के पवित्र महीने में। हमारी संस्कृति बिकाऊ नहीं है।"

फैशन शो के पक्ष में भी आवाजें

वहीं, कुछ लोग इस फैशन शो के पक्ष में भी खड़े हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या कश्मीर इस्लामिक देश है, जहां फैशन शो नहीं हो सकता? हमें गर्व होना चाहिए कि कश्मीर को दुनिया में वो पहचान मिल रही है, जिसका वह हकदार है।"

ये भी पढ़ें- CT 2025 Final : चैंपियंस ट्रॉफी समापन समारोह में विवाद, फाइनल सेरेमनी में पीसीबी अधिकारी रहे गायब, शोएब अख्तर ने जताई नाराजगी

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts