PlayBreaking News

वडोदरा में खड़े ट्रक से टकराई बस :6 यात्रियों की मौत, 31 घायल; राजस्थान से सूरत जा रही थी बस

गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास राजस्थान से सूरत जा रही लग्जरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत और 31 यात्री घायल हुए हैं। NDRF, SDRF और फायर टीम ने रेस्क्यू चलाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Follow on Google News
6 यात्रियों की मौत, 31 घायल; राजस्थान से सूरत जा रही थी बस

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। राजस्थान के बांसवाड़ा से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी स्लीपर बस वडोदरा-हालोल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक 9 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

कोटांबी स्टेडियम के पास सुबह हुआ हादसा

यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटांबी स्टेडियम और कोटांबी गांव के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी स्लीपर बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

बस में फंस गए कई यात्री

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और कई यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF, NDRF और वडोदरा फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बचाव अभियान कई घंटों तक जारी रहा।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल सभी यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए वडोदरा के SSG (सयाजी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Featured News

पुलिस के अनुसार, बस में सफर कर रहे ज्यादातर यात्री राजस्थान के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद वडोदरा-हालोल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया।

पुलिस ने क्या बताया?

वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक टायर का प्रेशर जांच रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया।

हादसे की वजह क्या थी?

फिलहाल दुर्घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह देखा जा रहा है कि कहीं बस चालक को झपकी तो नहीं आई, तेज रफ्तार इसकी वजह थी या फिर बस में कोई तकनीकी खराबी थी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts