PlayBreaking News

Godzilla Vs Kong की 'जिया' अब नहीं रहीं!एक्ट्रेस केली हॉटल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पिता ने दी दिल तोड़ने वाली खबर

'Godzilla vs Kong' और 'Godzilla x Kong: The New Empire' की 18 वर्षीय एक्ट्रेस केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन हो गया। पिता ने उनकी मौत की पुष्टि की।
Follow on Google News
एक्ट्रेस केली हॉटल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पिता ने दी दिल तोड़ने वाली खबर
हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, पिता ने की मौत की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' (Godzilla vs. Kong) और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' (Godzilla x Kong: The New Empire) में जिया (Jia) का यादगार किरदार निभाने वाली युवा एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) का निधन हो गया है। महज 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है। केली अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ इस बात के लिए भी जानी जाती थीं कि वह मूक-बधिर (Deaf) थीं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर साबित किया कि कोई भी शारीरिक चुनौती सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

सड़क हादसे में गई जान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केली हॉटल की मौत मैरीलैंड (Maryland) में हुए एक सड़क हादसे में हुई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका दिल धड़कना बंद हो गया और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस दुखद घटना ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया।

पिता ने साइन लैंग्वेज में दी बेटी के निधन की जानकारी

केली हॉटल के पिता जोशुआ हॉटल (Joshua Hottle) ने फेसबुक लाइव के जरिए अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) में अपनी बेटी के निधन की पुष्टि की। बाद में उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह टेक्सास में थे, जबकि केली मैरीलैंड में थीं। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने बेटी को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करती थीं।

यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में बोले नसीरुद्दीन शाह : सरकार पर साधा निशाना; शबाना आजमी ने भी सुनाया प्रदर्शन का अनुभव

स्कूल ने भी जताया गहरा दुख

केली हॉटल टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ (Texas School for the Deaf) की छात्रा थीं। स्कूल ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की। स्कूल ने अपने संदेश में कहा कि केली एक होनहार, मेहनती और सभी की पसंदीदा छात्रा थीं। उनके जाने से स्कूल परिवार ने एक बेहद प्रतिभाशाली छात्रा खो दी है। स्कूल ने लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करें और हादसे को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अटकलें न फैलाएं।

कई पीढ़ियों से मूक-बधिर है परिवार

केली हॉटल ऐसे परिवार से आती थीं, जहां कई पीढ़ियों से लोग सुन नहीं सकते थे। उनके पिता भी मूक-बधिर हैं। इसके बावजूद केली ने कभी अपनी इस चुनौती को कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गईं।

'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' से मिली पहचान

केली हॉटल ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने जिया नाम की एक बहरी अनाथ बच्ची का किरदार निभाया था, जिसका विशालकाय कॉन्ग के साथ बेहद भावनात्मक रिश्ता दिखाया गया था।

/img/99/1784715732299

'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में भी निभाया अहम रोल

पहली फिल्म की सफलता के बाद केली हॉटल ने 2024 में रिलीज हुई 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में भी जिया का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने फिर से अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और कॉन्ग के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को खूब पसंद किया गया। फिल्म में उन्होंने अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, मिली बॉबी ब्राउन और रेबेका हॉल जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

यह भी पढ़ें: Arijit Singh on NEET Paper Leak: 'अनफॉलो करो, प्लेलिस्ट डिलीट करो...' लाठीचार्ज से भड़के अरिजीत सिंह, नेताओं से पूछा- 'शर्म नहीं आती?'

एक्टिंग के लिए मिला था बड़ा सम्मान

'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' में शानदार अभिनय के लिए केली हॉटल को 'सैटर्न अवॉर्ड फॉर बेस्ट परफॉर्मेंस बाय ए यंगर एक्टर' के लिए नामांकित किया गया था। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से हॉलीवुड में अलग पहचान बना ली थी। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

कई नए प्रोजेक्ट्स पर कर रही थीं काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, केली हॉटल आने वाले समय में कई नए फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी कर रही थीं। फैंस को उम्मीद थी कि वह आगे भी बड़े पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतेंगी। लेकिन उनकी अचानक हुई मौत ने इन सभी उम्मीदों को अधूरा छोड़ दिया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts