PlayBreaking News

Honey Trap :वकील ही नहीं, कई और लोगों को भी हुस्न के जाल में फंसा चुकी है ये लड़की

हाल ही में बाड़मेर हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार युवती के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि युवती न केवल अपने फ्लैट मालिक बल्कि कई अन्य को भी हुस्न के जाल में फंसा चुकी है।
Follow on Google News
वकील ही नहीं, कई और लोगों को भी हुस्न के जाल में फंसा चुकी है ये लड़की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर में सामने आए हनी ट्रैप के एक और मामले ने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी चौंका दिया है। कुछ दिन पहले इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार हुई युवती ने एक और व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया। युवती का नाम अब एक नए ब्लैकमेलिंग केस में उभर कर आया है। आरोप है कि उसने एक फ्लैट मालिक वकील को झांसे में लेकर न सिर्फ उसे फंसाया, बल्कि बाद में मोटी रकम की मांग भी की।

    बीयर पिलाई और फिर संबंध बनाकर बना लिया वीडियो

    पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवती ने चौहटन चौराहे स्थित उसकी बिल्डिंग किराए पर लेने की बात कहकर मिलने बुलाया था। बातचीत के दौरान उसने उसे बीयर पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी हालत में युवती ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पूरी घटना के वीडियो व फोटो भी रिकॉर्ड कर लिए।

    डर के कारण गांव भागा पीड़ित

    कुछ समय बाद जब पीड़ित वहां से निकला, तो उसके मोबाइल पर वही आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भेज दी गईं। इसके साथ ही युवती ने धमकी दी कि अगर बदनामी से बचना है तो 30 लाख रुपए देने होंगे। डर के चलते पीड़ित गांव सुमेरपुर चला गया, लेकिन बाद में उसे पता चला कि युवती पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    जमानत के बाद हुई थी फरार

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यही युवती पहले एक व्यापारी को भी अपने जाल में फंसा चुकी है और उससे 40 लाख रुपए की मांग की थी। उस केस में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गई। फिलहाल पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है और उसकी तलाश जारी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts