New Army Chief : जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला; रिटायरमेंट से पहले जनरल मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं। चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर व्यापक ऑपरेशनल अनुभव रखने वाले जनरल द्विवेदी इससे पहले सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। भारत सरकार ने 11 जून की रात उन्हें आर्मी चीफ बनाने का ऐलान किया था। जनरल द्विवेदी ने आर्मी चीफ के तौर पर जनरल मनोज पांडे की जगह ली है। सेना की ओर से जनरल मनोज पांडे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे 26 महीने तक आर्मी चीफ रहे।
दरअसल, पिछले महीने मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेना नियम 1954 के नियम 16ए(4) के तहत थल सेना प्रमुख जनरल मनोज सी पांडे का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। आम तौर पर सेना में इस तरह के फैसले नहीं लिए जाते। जनरल मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। इससे ठीक 6 दिन पहले 25 मई को उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था।


मनोज पांडे को एक महीने का दिया था एक्सटेंशन









