हार के बाद गंभीर बोले :मेरा फैसला BCCI करेगा, लेकिन भूलिए मत मैं ही चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कोच था

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया व्हाइट बॉल के साथ ही रेड बॉल क्रिकेट में भी ऑलराउंडर्स पर बहुत ज्यादा जोर देने लगी। इसका नतीजा ये हुआ कि टीम में 3 या 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को ही मौका मिल पा रहा है।
मेरा फैसला BCCI करेगा, लेकिन भूलिए मत मैं ही चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कोच था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे वे बोले- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा।

    फ्यूचर प्लानिंग पर दिया ये जवाब

    वहीं जब उनके भविष्य को लेकर सवाल किए गया तो गंभीर बोले.. मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा। यह मत भूलिए कि मैंने ही इंग्लैंड में नतीजे दिए। मैं ही चैंपियन ट्रॉफी जिताने वाला कोच था।

    भारत को बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से करारी शिकस्त दी। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार घर में ही क्लीन स्वीप हो गई है।

    गंभीर की कोचिंग में 18 में से 10 टेस्ट हारे

    • गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने अब तक 18 में से 10 टेस्ट हारे हैं। इनमें पिछले साल न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को घर में 3-0 और अब साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। 
    • बता दें गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत को पिछले 13 महीन में अपने घर में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।
    • इसी के साथ गंभीर के टीम में लगातार बदलाव करने और टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा करने के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts