PlayBreaking News

सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग :FWICE ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- चार दशकों तक देश को हंसाया...

Follow on Google News
FWICE ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- चार दशकों तक देश को हंसाया...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की मांग तेज हो गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि, सतीश शाह को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। बता दें कि, एक्टर सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    FWICE की अपील- यह पूरी इंडस्ट्री का सम्मान होगा

    FWICE ने अपने पत्र में लिखा कि, हम हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान दिया जाए। सतीश शाह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई। उनका सम्मान, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात होगी। संगठन ने कहा कि, सतीश शाह जैसे कलाकार को सम्मान देना न सिर्फ एक अभिनेता, बल्कि उस इंसान को सम्मानित करना होगा, जिसने चार दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया और नए कलाकारों को प्रेरित किया।

    सतीश शाह... वह चेहरा जिसने भारत को हंसाया

    सतीश शाह भारतीय टेलीविजन और फिल्मों के सबसे बहुमुखी कलाकारों में गिने जाते थे। टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी ने उन्हें घर-घर का नाम बना दिया था। वहीं फिल्मों में उनके किरदार ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मस्ती’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी हिट फिल्मों में हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

    Uploaded media

    FWICE ने कहा- उनके जाने से एक खालीपन रह गया है

    FWICE ने अपने पत्र में लिखा कि, उनके जाने से इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में एक खालीपन रह गया है। पद्मश्री सम्मान उनके जीवन और योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। फेडरेशन ने यह भी कहा कि, सतीश शाह ने न केवल मनोरंजन जगत को समृद्ध किया, बल्कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को भी यह सिखाया कि अभिनय सिर्फ पेशा नहीं भावनाओं को जोड़ने की कला है।

    25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में हुआ निधन

    सतीश शाह का 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 27 अक्टूबर को उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें नमन किया।

    Uploaded media

    चार दशकों का शानदार करियर

    सतीश शाह ने अपने 40 साल से ज्यादा लंबे करियर में 250 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया। उनकी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं-

    • जाने भी दो यारों
    • हम आपके हैं कौन
    • मैं हूं ना
    • कल हो ना हो
    • ओम शांति ओम
    • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
    • मस्ती
    • मुझसे शादी करोगी
    • साथिया

    उनकी कॉमेडी और स्वाभाविक अभिनय ने उन्हें एक क्लासिक परफॉर्मर के रूप में स्थापित किया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts