People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बंगाल- मतदान से 2 दिन पहले नाम जुड़ा, तो वोट कर सकेंगे
    Supreme Court: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, केंद्र से मांगा
    बंगाल में राजनीतिक हलचल, CM ममता को असम आने का न्योता
    इजरायल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप का दावा- शांति की दिशा में बड़ा कदम
    अमित शाह ने विपक्ष को बोले- दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी
    सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 24 घंटे बाद निशांत कुमार ने कह दी बात
    बंगाल चुनाव : TMC को जोरदार झटका, इस विधायक ने छोड़ा साथ
    Himachal Pradesh : यौन उत्पीड़न मामले में सूक्खु सरकार ने 3 कॉलेज प्रोपेसर को नौकरी से निकाला
    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी को फोन कर वेस्ट एशिया के हालात पर बातचीत की
    ईरान को आखिरकार बातचीत की टेबल पर आकर समझौता करना होगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री
    दिल्ली-NCR में GRAP-1 प्रतिबंध लागू, हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंची
    इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने उत्तरी गाजा में हमास के दो लड़ाकों को मार गिराया
    ‘परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को घाटा नहीं’, लोकसभा में गृह मंत्री बोले अमित शाह
    लोकसभा: ‘परिसीमन से दक्षिण के राज्यों की ताकत बढ़ेगी’, बोले गृह मंत्री अमित शाह
    लोकसभा: ‘विधेयक पास तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका
    ‘कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण की बात की, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी
    राष्ट्रीय

    नहीं रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय :71 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना

    पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बंगाल की राजनीति के दिग्गज नेता मुकुल रॉय का 71 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों में अहम भूमिका निभा चुके थे। उनका निधन बंगाल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।
    Publish Date: 23 Feb 2026, 9:39 AM (IST)Updated On: 24 Feb 2026, 4:55 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      कोलकाता। बंगाल की राजनीति में पर्दे के पीछे रहकर बड़े फैसले गढ़ने वाले, सत्ता के उतार-चढ़ाव को बेहद करीब से देखने वाले और कई राजनीतिक करवटों के साक्षी रहे मुकुल रॉय अब हमारे बीच नहीं रहे। एक समय जिनका नाम ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस में सबसे ताकतवर रणनीतिकार के रूप में लिया जाता था, वही मुकुल रॉय सोमवार तड़के कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के साथ ही बंगाल की राजनीति का एक अहम अध्याय समाप्त हो गया।

      कोलकाता में ली अंतिम सांस

      पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार (23 फरवरी) तड़के करीब 1:30 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

      उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि, यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि, मुकुल रॉय लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।

      लंबे समय से खराब चल रही थी सेहत

      पिछले कुछ सालों में मुकुल रॉय की सेहत लगातार गिरती चली गई थी। 2023 की शुरुआत में डॉक्टरों ने बताया था कि, वह डिमेंशिया और पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से पीड़ित हैं, जिससे उनकी याददाश्त और शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो चुकी थीं।

      मार्च 2023 में उन्हें हाइड्रोसेफेलस की समस्या के चलते ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जुलाई 2024 में घर पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून का थक्का निकालने के लिए एक और सर्जरी करनी पड़ी।

      इसके अलावा वह डायबिटीज, सांस की तकलीफ और हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे थे, जिससे उनकी हालत और कमजोर हो गई थी। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से लगभग दूर थे।

      यूथ कांग्रेस से शुरू हुआ सियासी सफर

      14 मई 1954 को उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में जन्मे मुकुल रॉय ने राजनीति की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी। पढ़ाई में भी उनकी रुचि रही, उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साइंस में स्नातक की डिग्री ली और बाद में मदुरै के कामराज विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया।

      1998 में जब All India Trinamool Congress की स्थापना हुई, तब मुकुल रॉय इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। धीरे-धीरे वह ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने लगे।

      TMC के प्रमुख रणनीतिकार और दिल्ली का चेहरा

      मुकुल रॉय को तृणमूल कांग्रेस का मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट कहा जाता था। 2006 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए और 2009 से 2012 तक राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे।

      2011 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत और 34 साल पुरानी वाम मोर्चा सरकार के अंत में उनकी रणनीतिक भूमिका अहम मानी जाती है। इसी जीत के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं और मुकुल रॉय पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार हो गए।

      रेल मंत्री के रूप में कार्यकाल

      यूपीए-2 सरकार में पहले उन्होंने शिपिंग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम किया। इसके बाद मार्च 2012 में विवादों के बीच उन्होंने दिनेश त्रिवेदी की जगह देश के 32वें रेल मंत्री का पद संभाला।

      20 मार्च से 21 सितंबर 2012 तक उनका रेल मंत्रालय का कार्यकाल रहा। हालांकि, बाद में नारदा स्टिंग ऑपरेशन विवाद ने उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर कर दिया और पार्टी के भीतर उनका प्रभाव घटने लगा।

      TMC से निष्कासन और BJP में एंट्री

      2017 में तृणमूल कांग्रेस से निकाले जाने के बाद मुकुल रॉय ने नवंबर 2017 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

      उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की 18 सीटों की जीत में उनकी रणनीति को अहम माना गया। 2021 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर विधायक भी चुने गए।

      घर वापसी, लेकिन सक्रिय राजनीति से दूरी

      2021 के विधानसभा चुनाव के बाद अगस्त में वह ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में दोबारा तृणमूल कांग्रेस में लौट आए। हालांकि, खराब स्वास्थ्य के कारण वह पहले जैसी सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आए। 

      दलबदल मामला और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप

      तृणमूल कांग्रेस में वापसी के बाद उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत मामला शुरू हुआ। कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें विधायक पद से अयोग्य घोषित कर दिया था।

      हालांकि, 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि, दलबदल से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की ठीक से जांच जरूरी है और इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष, सचिव और विपक्ष के नेता से जवाब मांगा।

      BJP नेता बोले- उनका योगदान हमेशा याद रहेगा

      मुकुल रॉय के निधन पर राजनीतिक जगत से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा नेता दिलीप घोष ने उन्हें अनुभवी राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि, वह लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में नहीं रहे, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

      यह भी पढ़ें: आदिवासी विवाहिता ने खुद को जलाया : दो माह से मायके में रह रही विवाहिता ने भरे बाजार अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा ली

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      TMC

      West Bengal Politics

      Cardiac Arrest

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

      YouTube Earning Calculation :अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

      मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

      Donald Trump :मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

      टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

      चुनाव से पहले टीएमसी को बड़ा झटका:टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

      सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

      MP News :सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

      ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

      Strait Of Hormuz :ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

      ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

      अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी:ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

      थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

      खंडवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं :थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

      महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

      जल्दबाजी क्यों...?महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

      महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

      Amit Shah :महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

      प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

      नारी शक्ति वंदन बिल :प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....