Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Breaking :गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। पंजाब के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

    परिवार ने की थी गिरफ्तारी की मांग 

    सोमवार को रंधावा परिवार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस दौरान रंधावा के सुसाइड संबंधी कुछ फुटेज भी उपलब्ध कराए गए थे। मंत्री लालजी सिंह भुल्लर और उसके साथियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गगनदीप रंधावा के परिवार ने विरोध जताया था। उन्होंने सरकार और पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया थाl गगनदीप की पत्नी उपेंद्र कौर ने कहा कि अगर सरकार ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरेंगे। परिवार ने गगनदीप द्वारा सल्फास खाने का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। अपने परिवार और करीबियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पति की मौत पर इंसाफ के लिए वेयरहाउस, फन ग्रीन आदि एजेंसियों को अपील की थी कि इंसाफ में उनका सहयोग दें।

    भुल्लर ने कहा मैं खुद सरेंडर कर रहा हूं...

    /img/89/1774263052241

    वहीं, सोमवार को पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि 'मैंने हमेशा अपने हर कदम की शुरुआत परमात्मा को हाजिर-नाजिर मानकर की है। मेरे लिए मेरे लोग ही मेरा रब हैं, उनके चेहरों में मैंने हमेशा भगवान की झलक देखी है। मेरी जिंदगी का हर फैसला उनकी भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए ही रहा है। लेकिन आज जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं फरार हो गया हूं, यह सच नहीं है। मैं कभी भी सच्चाई से भागने वाला नहीं हूं। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय प्रणाली पर भी अटूट विश्वास है। मैं कहीं भी नहीं भागा हूं, मैं अपने पंजाब में ही हूं। सच्चाई और इंसाफ पर यकीन रखते हुए, मैं खुद मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहा हूं।'

    शाह ने कहा था CBI को सौंपेंगे जांच 

    लोकसभा में सोमवार को पंजाब वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जांच CBI को सौंपने का भरोसा दिलाया था। शाह ने कहा कि यह मामला पंजाब राज्य का है लेकिन पंजाब के सांसद अगर मुझे लिखकर दें तो वह इसकी जांच तुरंत सीबीआई को सौंप देंगे। लोकसाभा में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाते हुए कहा कि पंजाब में बनने वाले गोदामों से यह मामला जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 हजार टन अनाज रखने के लिए गोदाम बनाए जाने थे, जिसमें से 20 हजार टन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता को मिल चुका है, लेकिन और तीस हजार टन के गोदाम लेने के लिए वह जिला मैनेजर पर दबाव बना रहे थे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts