Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण BJP में शामिल, कांग्रेस से कल ही दिया था इस्तीफा; डिप्टी CM और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण BJP में शामिल, कांग्रेस से कल ही दिया था इस्तीफा; डिप्टी CM और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
मुंबई। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1757317526164259167?s=20[/embed]

मैं भाजपा में शामिल हो गया : चव्हाण

अशोक चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं आज भाजपा में शामिल हो गया। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य के प्रति आभारी हूं।' इस मौके पर फड़नवीस ने कहा कि यह खुशी की बात है कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गए। चव्हाण विधायक, लोकसभा सांसद और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि श्री चव्हाण महाराष्ट्र में राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार नामित किए जा सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सौंपा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में अशोक चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।

आगे-आगे देखो होता है क्या : फडणवीस

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा था, ‘‘आगे-आगे देखो होता है क्या।”

2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे

अशोक चव्हाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चह्वाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts