Dinner Politics :...इसलिए खास बन गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ये डिनर पार्टी!

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने विधानसभा सत्र के बीच कांग्रेस विधायकों को डिनर (Dinner Politics) पर आमंत्रित किया। यह डिनर पार्टी इसलिए खास है क्योंकि कमलनाथ के लिए बीता महीना नई ऊर्जा लेकर आया था। उनके गुट के खेमे में आई खुशियों से समर्थक बेहद खुश हैं।
Follow on Google News
...इसलिए खास बन गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ये डिनर पार्टी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex Chief Minister) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने विधानसभा सत्र के बीच कांग्रेस विधायकों को डिनर (Dinner Politics) पर आमंत्रित किया। उनके अलावा कुछ कांग्रेस नेता भी इस डिनर पर आमंत्रित थे। वैसे तो कमलनाथ का कांग्रेस नेताओं का डिनर देना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बार डिनर पर कांग्रेस विधायकों ने कमलनाथ (Kamal Nath) के खाते में आईं उपलब्धियों की चर्चा की। दरअसल, कमलनाथ बीते महीने ज्यादा सक्रिय देखे गए। यही सक्रियता उनके इस बार के डिनर को खास बनाती है।

    कमलनाथ समर्थकों को मिले पद

    कमलनाथ (Kamal Nath)  के समर्थकों को पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खासी तवज्जो मिली। पहली बड़ी खुशी तो यह थी उनके प्रबल समर्थक जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। सीधे चुनावों में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के अलावा उन्होंने इंटरव्यू राउंड में भी अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर यह सफलता हासिल की। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में कमलनाथ की ताकत ने यश को यह पद दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की।

    छिदंवाड़ा के सोहन बने चीफ व्हिप

    कांग्रेस विधायक दल में भी उनके समर्थक का कद बढ़ा है। हाल ही में विधायक सोहन वाल्मिकी को कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। सोहन छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा संगठन में जिन पदों पर नियुक्तियां हुई हैं, उनमें भी कमलनाथ की मंजूरी शामिल रही है। सेवा दल के प्रभारी बनाए गए अवनीश भार्गव और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनीं रीना बौरासी सेतिया नियुक्ति के पहले कमलनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। डिनर पार्टी की एक वजह यह भी कि पिछले महीने 18 नवंबर को कमलनाथ का जन्मदिन था। इस पार्टी का उनकी बर्थडे से जोड़कर भी देखा जा रहा है।  

    सभी विधायकों की रही मौजूदगी

    कमलनाथ की डिनर पार्टी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक लखन घनघोरिया, जयवर्धन सिंह, सुरेश राजे, रामकिशोर दोगने, विक्की पटेल, अनुभा मुंजारे, नितेंद्र राठौर समेत अन्य देर रात तक राजनीतिक चर्चा में व्यस्त रहे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति से कमलनाथ को अवगत कराया। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts