Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताजा खबरराष्ट्रीय दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, हॉन्गकॉन्ग से आई Air India फ्लाइट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

ताजा खबरराष्ट्रीय दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, हॉन्गकॉन्ग से आई Air India फ्लाइट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-315 के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में अचानक आग लग गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति को काबू में कर लिया।

    लैंडिंग के बाद गेट पर खड़े विमान में लगी आग

    22 जुलाई 2025 की सुबह हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली पहुंची AI 315 फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट पर खड़ी थी, उसी दौरान ऑक्सिलरी पावर यूनिट में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतर रहे थे। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान का APU सिस्टम डिज़ाइन के अनुसार ऑटोमैटिकली शटडाउन हो गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

    Uploaded media

    तकनीकी खामी बनी आग की वजह

    एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, “हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-315 के लैंडिंग के बाद APU में आग लगी। यह तब हुआ जब यात्री उतर रहे थे। APU ऑटोमैटिकली शटडाउन हो गया जिससे स्थिति नियंत्रित रही।” उन्होंने कहा कि विमान को कुछ तकनीकी नुकसान जरूर पहुंचा है लेकिन सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि : एअर इंडिया

    कंपनी ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि “यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।” फिलहाल AI 315 फ्लाइट को संचालन से रोक दिया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक प्रबंध के लिए संपर्क किया जा रहा है।

    मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना

    विमान में आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग को तुरंत बुझा लिया गया और विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

    डीजीसीए को दी गई जानकारी, तकनीकी जांच जारी

    एअर इंडिया ने इस मामले की जानकारी डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) को दे दी है। विमान को अस्थायी रूप से परिचालन से बाहर कर दिया गया है और फुल टेक्निकल इंस्पेक्शन शुरू कर दिया गया है। विमानन नियामक एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग लगने की असली वजह क्या थी।

    हालिया हादसों के बाद बढ़ी सतर्कता

    गौरतलब है कि हाल ही में अहमदाबाद में भी एक विमान हादसा होते-होते बचा था, जिसके बाद डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए थे। इस घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts