PlayBreaking News

Filmfare Awards 2025 :फिल्मफेयर में छाई लापता लेडीज, एक साथ मिले 13 अवॉर्ड्स, कार्तिक-अभिषेक को भी मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Follow on Google News
फिल्मफेयर में छाई लापता लेडीज, एक साथ मिले 13 अवॉर्ड्स, कार्तिक-अभिषेक को भी मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अहमदाबाद। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आगाज 11 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। अवॉर्ड शो को शाहरुख खान ने 17 साल बाद होस्ट किया। वहीं स्टेज में उनका साथ करण जौहर और मनीष पॉल ने दिया। मंच पर एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडेय, करण जौहर ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं, हुमा कुरैशी, कृति सेनन, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस ने अपने लुक से लाइमलाइट चुराई। वहीं, विजेताओं की लिस्ट में कई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला।

    लापता लेडीज का रहा बोलबाला

    फिल्ममेकर किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' ने बखूबी अपना जादू बिखेरा। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर  ज्यादा कमाई नहीं की हो लेकिन, ओटीटी पर आने के बाद मूवी ने बंपर कमाई की है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। यहीं वजह रही कि फिल्म की धमक फिल्मफेयर के 70 वें संस्करण में भी देखने को मिली।

    फिल्म लापता लेडीज- अवॉर्ड्स कैटेगरी

    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- रवि किशन
    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- छाया कदम
    • बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई
    • बेस्ट म्यूजिक एलबम- राम संपत
    • बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे
    • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (सजनी)
    • बेस्ट डेब्यू फीमेल- नितांशी गोयल
    • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत
    • बेस्ट कॉस्ट्यूम- दर्शन जालन
    • बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई
    • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- प्रतिभा रांटा
    • बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव
    • बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज

    इन्हें मिला लाइफटाइम अचीवमेंट

    दिग्गज अदाकारा जीनत अमान और दिवंगत निर्देशक श्याम बेनेगल को (मरणोपरांत) लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया है। इसी के साथ दिवंगत अदाकारा नूतन और दिवंगत फिल्ममेकर बिमल राय को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त समारोह में दिलीप कुमार (की बेजोड़ विरासत को भी सेलिब्रेट किया गया।

    अभिषेक बच्चन को 25 साल बाद मिला अवॉर्ड

    कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए अवॉर्ड जीता है। वहीं एक्टर अभिषेक बच्चन ने 25 साल बाद अवॉर्ड जीता है उन्हें फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। दोनों अवॉर्ड लेने साथ मंच पर पहुंचे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts