FII ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार से 34,574 करोड़ रुपए निकाले, लगातार दूसरे महीने भारी बिकवाली जारी, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। फरवरी 2025 में FII ने 34,574 करोड़ रुपए के शेयर बेचकर बाजार से निकासी की, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी FII ने 78,027 करोड़ रुपए की भारी बिकवाली की थी। यानी 2025 के पहले दो महीनों में कुल 1.12 लाख करोड़ रुपए का विदेशी निवेश बाजार से निकल चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय शेयर बाजारों की ऊंची वैल्यूएशन और कॉरपोरेट इनकम ग्रोथ को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण FII अपना पैसा निकाल रहे हैं।
शुक्रवार को FII ने ₹11,639 करोड़ की बिकवाली की
शुक्रवार, 28 फरवरी को भी FII बाजार में बिकवाली के मूड में रहे। प्रोविजनल डेटा के अनुसार, इस दिन FII ने 11,639.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 12,308.63 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।ट्रेडिंग डेटा-
FII: 39,239.44 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, 50,878.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। DII: 28,065.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, 15,756.92 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। DII द्वारा बाजार में लगातार निवेश करने से कुछ हद तक संतुलन बना हुआ है, लेकिन भारी बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट देखने को मिली।FII का फोकस अमेरिकी एसेट्स और चीन की मार्केट पर
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि FII भारतीय बाजार में हाई वैल्यूएशन के कारण मुनाफा बुक कर रहे हैं और अपना पैसा अमेरिका और चीन की मार्केट में शिफ्ट कर रहे हैं।बिकवाली की मुख्य वजहें
- अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी: अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में इजाफा होने से निवेशकों का रुझान वहां बढ़ा है।
- डॉलर में मजबूती: डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है, जिससे उभरते बाजारों से निवेश निकल रहा है।
- कॉरपोरेट इनकम ग्रोथ को लेकर चिंता: भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है।
- चीन की बाजार में आकर्षण: भारत की तुलना में चीन की स्टॉक्स वैल्यूएशन कम है, जिससे विदेशी निवेशक वहां शिफ्ट हो रहे हैं।












