Farmers Protest :पंजाब में किसानों ने कई जगह रेलवे ट्रेैक जाम किए, धरने में महिलाएं भी शामिल

किसानों ने अमृतसर के देवीदास पुरी में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, इसके चलते कई जगह ट्रेनें रद्द की गई।
पंजाब में किसानों ने कई जगह रेलवे ट्रेैक जाम किए, धरने में महिलाएं भी शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पंजाब में किसानों द्वारा शुक्रवार को कई मांगो को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं। जालंधर, फिरोजपुर सहित अमृतसर के रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में किसान धरना पर बैठे हैं। इधर रेलवे ट्रैक से किसानों को हटाने गई पुलिस की किसानों के साथ झड़प हो गई। 

    जालंधर, लुधियाना में पुलिस ने कई किसानों को डिटेन किया है। इतना ही नहीं किसानों द्वारा अमृतसर के देवीदासपुरी में रेलवे ट्रैक जाम किया गया। सैकड़ों की तादाद में यहां कई लोग धरना दे रहे हैं। इसके चलते कई जगहों पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। 

    कई नेता हिरासत में लिए गए

    वहीं जैसे ही पुलिस को किसानों के धरने की जानकारी लगी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई किसानों के घर पर पहुंची जिनमें कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जबकि किसान नेता दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह के साथ ही सुखदेव मगली जैसे नेताओं को घर में ही नजरबंद किया गया। 

    दिलबाग सिंह बोले- पंजाब सरकार मोदी का दूसरा चेहरा

    किसानों के धरने पर दिलबाग सिंह ने कहा- पुलिस ने रात से ही रेड शुरू की है। वे बोले कि भगवंत मान मोदी सरकार का दूसरा चेहरा है। बिजली बोर्ड को प्राइवेट किया जा रहा है और सरकारी जमीनें निजी हाथ में चले जाएंगी। गरीब लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। 90 फीसदी गरीबों का बिजली कनेक्शन कट जाएगा। प्रदर्शनकारी किसान बिजली संशोधन बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts