Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhatarpur News : खेत की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Chhatarpur News : खेत की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय किसान हीरा लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। जब वह खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के नीचे दब गया। यह हादसा रनगुवा गांव में हुआ, जहां हीरा लोधी गांव के ही एक किसान दुर्गा अहिरवार के खेत में काम कर रहा था।

    पैर फिसला और पलट गया ट्रैक्टर

    परिवारजनों और खेत मालिक के अनुसार, हीरा खेत की जुताई कर रहा था। उसी दौरान जैसे ही उसने ट्रैक्टर रोका और ब्रेक लगाने की कोशिश की, उसका पैर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर पलट गया और हीरा लोधी उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण जब तक दौड़ते, हीरा की सांसें थम चुकी थीं।

    परिवार में अकेला कमाने वाला था हीरा

    हीरा लोधी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को अंधकार में धकेल दिया है। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। तीन बेटियां (उम्र 8, 5 और 2 साल) और एक 4 साल का बेटा। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और अब मुखिया के चले जाने से भविष्य की चिंता और गहरी हो गई है।

    पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव

    हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल लाया गया। रातभर शव अस्पताल में रखा रहा। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। गांव में जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही मातगुवां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के लोग और परिजन शासन-प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts