PlayBreaking News

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, पिछले महीने मुंबई में हुई थी सर्जरी

Follow on Google News
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, पिछले महीने मुंबई में हुई थी सर्जरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी नेताओं ने उनकी स्थिति को लेकर जानकारी दी और बताया कि अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनकी सेहत पर मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।

    शनिवार रात से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे पटनायक

    78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात बेचैनी और अस्वस्थता की शिकायत की थी। इसके बाद कुछ डॉक्टर उनके आवास नवीन निवास पहुंचे और प्राथमिक जांच की। हालत में सुधार न होने पर रविवार सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    मेडिकल बुलेटिन का इंतजार

    बीजद के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि “अस्पताल प्रशासन जल्द ही नवीन पटनायक की स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तृत बुलेटिन जारी करेगा।” फिलहाल उनकी जांच चल रही है। पटनायक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    हाल ही में हुई थी सर्जरी

    नवीन पटनायक ने पिछले महीने मुंबई के एक अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी कराई थी। वे 20 जून को मुंबई गए थे, जहां 22 जून को उनकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौट आए थे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts