सरगुजा में हाथियों का कहर, हमलों में 4 की मौत, खेत से लौट रहे पिता-बेटी को कुचलकर मारा

Follow on Google News
सरगुजा में हाथियों का कहर, हमलों में 4 की मौत, खेत से लौट रहे पिता-बेटी को कुचलकर मारा

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लुण्ड्रा और सीतापुर वन परिक्षेत्र में हाथियों ने पहले एक महिला, फिर एक बुजुर्ग और उसके बाद पिता-बेटी को कुचलकर मार डाला।

पिता-बेटी की खेत से लौटते वक्त मौत

30 जुलाई की शाम करीब 7 बजे ग्राम पंचायत चिरगा के बेवरा गांव में 60 वर्षीय राम कोरवा अपनी 35 वर्षीय बेटी प्यारी के साथ खेत से रोपा लगाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक एक दंतैल हाथी आ गया। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दौड़ाकर पहले उन्हें पटका और फिर कुचलकर मार डाला।

सुबह महिला को बनाया शिकार

इसी दिन सुबह लगभग 4 बजे ग्राम बकिला में एक और दर्दनाक घटना घटी। महिला सनमेत बाई अपने पति नेहरू कंवर के साथ घर में सो रही थी, तभी हाथी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों भागने की कोशिश में अलग-अलग दिशाओं में दौड़े, लेकिन हाथी ने महिला को पकड़कर कुचल दिया। नेहरू किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहा।

बुजुर्ग ग्रामीण की भी मौत

तीसरी घटना गुरुवार सुबह 6 बजे सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में हुई, जहां 55 वर्षीय मोहर साय सैराम खेत पर काम करने गया था। वहां उसका सामना दो हाथियों से हो गया। उनमें से एक ने उसे कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।

वन विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीण

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद ग्रामीणों को समय रहते अलर्ट नहीं किया गया। खासतौर पर चिरगा में हाथी की मौजूदगी की जानकारी होने के बाद भी विभाग ने चेतावनी जारी नहीं की। अब 4 मौतों के बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts