Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 साल की उम्र में हथिनी बनी मां

मध्यप्रदेश में इतनी कम उम्र में हथिनी के मां बनने का यह पहला मामला, सुरक्षा में लगाए चार हाथी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 साल की उम्र में हथिनी बनी मां

उमरिया। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बड़ी खुशखबरी आई है। टाइगर रिजर्व की मादा हथिनी पूनम ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ही टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र के अमिलिहा कैंप में मंगलवार देर रात हथिनी पूनम ने मादा बच्चे को जन्म दिया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की हथिनी पूनम का जन्म बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 27 जनवरी 2013 को हुआ था। पूनम की मां सुदर्शनी थी। हथिनी पूनम की उम्र अभी 11 वर्ष है। अमूमन 14 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही एशियाई हथिनी मां बनती है।

सुरक्षा के भी किए इंतजाम

हथिनी पूनम के मां बनने के बाद बच्चे और मां की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बच्चे के पिता रामा के साथ हाथी लक्ष्मण, सूर्या और हथिनी बांधवीय को कैंप में तैनात किया है। चारों विभागीय हाथी, हथिनी जंगली हाथियों से कैंप की मां और बच्चे की सुरक्षा करेंगे।

डॉक्टर्स कर रहे हैं निगरानी

टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। टाइगर रिजर्व के पशु डॉक्टर नितिन गुप्ता ने बताया कि पूनम 11 वर्ष की उम्र में मां बनी है। शायद ऐसा मप्र में पहला मामला होगा। जब हथिनी 11 वर्ष की उम्र में मां बनी हो। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक एफएस निगम निनामा ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 से 1 बजे के बीच में हाथिनी पूनम ने बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद से डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts