Rohit Sharma :‘एक आखिरी बार’… शतक के बाद रोहित शर्मा का अलविदा पोस्ट वायरल, फैंस हुए इमोशनल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा’ पोस्ट किया, जिससे उनके रिटायरमेंट की अटकलें बढ़ गईं। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। रोहित ने सीरीज में 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।
‘एक आखिरी बार’… शतक के बाद रोहित शर्मा का अलविदा पोस्ट वायरल, फैंस हुए इमोशनल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से पहले कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा पर कई सवाल उठे थे। लेकिन ‘हिटमैन’ ने सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे में शानदार शतक लगाकर सबको जवाब दे दिया। उनकी नाबाद 121 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सीरीज का आखिरी मैच जीत लिया।

    फैंस के बीच अलविदा को लेकर बढ़ी चर्चा

    मैच के अगले दिन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे सिडनी एयरपोर्ट के डिपार्चर सेक्शन में नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा- एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा।

    Twitter Post

    इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

    सीरीज में छाए ‘हिटमैन’

    रोहित शर्मा ने तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 202 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। आखिरी मैच में उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इस प्रदर्शन से उन्होंने साबित किया कि उनका बल्ला अब भी पहले जैसा दमदार है।

    अगली सीरीज पर टिकी नजर

    अब सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा को टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज में मौका मिलेगा? अगली सीरीज 30 नवंबर से भारत में खेली जाएगी। फिलहाल चयन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में सेलेक्शन कमेटी और खुद रोहित इस पर फैसला लेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts