Manisha Dhanwani
5 Dec 2025
Aniruddh Singh
4 Dec 2025
Manisha Dhanwani
1 Dec 2025
Aniruddh Singh
1 Dec 2025
Shivani Gupta
30 Nov 2025
Mithilesh Yadav
27 Nov 2025
उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस पावर लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 68.2 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी और इनवॉइसिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है।
ED अधिकारियों के मुताबिक, अशोक पाल से गुरुवार रात दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार (11 अक्टूबर) को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी रिमांड की मांग कर सकती है।
अगस्त 2025 में ईडी ने अनिल अंबानी से करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद मुंबई और अन्य जगहों पर 35 लोकेशनों पर छापेमारी हुई थी। यह कार्रवाई 17,000 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी थी।
CBI ने यस बैंक फ्रॉड केस में पहले ही अनिल अंबानी, राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ दो चार्जशीट फाइल की थीं। आरोप है कि यस बैंक के फंड्स को रिलायंस ग्रुप की वित्तीय रूप से कमजोर कंपनियों में निवेश किया गया और इसके बदले में कपूर फैमिली की कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया।
जून 2025: SBI ने RCOM और अंबानी के लोन को 2,929 करोड़ रुपए के फ्रॉड में डाला।
10 जुलाई: केनरा बैंक ने फ्रॉड टैग हटाया।
8 अगस्त: बैंक ऑफ इंडिया ने 725 करोड़ रुपए को फ्रॉड घोषित किया।
4 सितंबर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी फ्रॉड घोषित किया।
24 जुलाई: ED ने 35 लोकेशनों पर छापेमारी की थी।
अगस्त में ED ने बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को भी 3,000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था। अब CFO अशोक पाल की गिरफ्तारी इस केस में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी अब रिलायंस ग्रुप के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक “सुनियोजित कॉर्पोरेट फ्रॉड” था, जिसमें कई कंपनियों और लोगों की भूमिका हो सकती है।