Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत

दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालोद। दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक में दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय युवक डेविड कुमार रावटे की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात लगभग 3 बजे उस समय हुआ, जब मृतक मंच पर चढ़कर काम कर रहा था।

    कैसे हुआ हादसा 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल निर्माण के दौरान डेविड ने मंच के लिए लगे बांस पर पैर रखा, जो अचानक टूट गया। संतुलन बिगड़ने पर वह घबराहट में सामने से गुजर रहे बिजली के तार को पकड़ बैठा। तार को छूते ही तेज करंट ने उसकी मौके पर ही जान ले ली।

    अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

    साथियों ने तुरंत बांस की मदद से डेविड को तार से अलग किया और शहीद अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में बिजली के दो तार चिपक जाने से लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे बिजली विभाग ने सुबह सुधारा।

    पुलिस जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक राकेश साहू ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मृतक डेविड कुमार ग्राम घोटिया का रहने वाला था और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता अजीत राम रावटे कृषि मजदूर हैं और कभी-कभार ही काम मिल पाता है।

    ग्राम घोटिया की सरपंच ममता मंडावी और हल्बा समाज के अध्यक्ष यादराम नायक ने शासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की अपील भी की है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts