Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते इंदौर में भजन गायकों व मंडलियों की कमी, वादकों की फीस 500 से 5,000 हुई

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते इंदौर में भजन गायकों व मंडलियों की कमी, वादकों की फीस 500 से 5,000 हुई

अनुराग मालवीय, इंदौर। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते पूरा देश भक्ति में डूबा हुआ है। लोग राम धुन से भक्ति रंग में डूब रहे हैं। इंदौर में भजन गायकों और भजन मंडलियों की भारी डिमांड देखी जा रही है। लोग धार्मिक कार्यक्रम करा रहे हैं। मंदिरों, कॉलोनियों, बस्तियों में लगातार भजन कीर्तन के क्रम जारी हैं, जिसके चलते शहर में भजन गायकों और मंडलियों की कमी पड़ गई है। शहर में करीब 3000 भजन मंडलियों हैं, लेकिन सभी के कार्यक्रम पहले से ही तय हैं।

भजन गायक बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आते ही भजन गायकों की मांग बढ़ती जा रही है। लोग मुंह मांगी फीस भी देने को तैयार हैं। ढोलक और तबला वादकों की फीस 500 से बढ़ कर 5,000 प्रति कार्यक्रम हो गई है। जितना काम तीन से चार महीने में मिलता था उतना काम एक महीने में आ चुका है।

वर्तमान की स्थिति में डिमांड 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। फीस में भी 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। - कपिल पुरोहित (गायक)

देश भर से कार्यक्रमों की मांग आ रही है। ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। कई केंद्रीय मंत्रियों और उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा मेरा भजन लगाया गया है जिससे खुश हूं। 22 जनवरी तक उपलब्धता नहीं है। - सुधीर व्यास (प्रख्यात भजन गायक)

भजनों के लिए वादक नहीं मिल रहे हैं। पूरा शहर राम भक्ति में डूबा हुआ है। पिछले एक महीने से लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति की मांग आ रही है, लेकिन सभी जगह जाना संभव नहीं है। - पियूष झाला (भजन गायक)

हफ्ते भर से भजन गायकों और मंडलियों से संपर्क कर रहा हूं, लेकिन सभी के कार्यक्रम पहले से ही तय हैं। अयोध्या नहीं जा सकते इसीलिए घर पर ही सुंदर कांड कराने की इच्छा है पर कोई मंडली नहीं मिल रही है। - सदानंद जैन ( इंदौर)

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts