Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजिंग में हाई-लेवल मीटिंग:ट्रंप की शी जिनपिंग से मुलाकात, टैरिफ, व्यापार और निवेश पर की बातचीत

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई ट्रंप और शी जिनपिंग की यह हाई-प्रोफाइल मुलाकात वैश्विक राजनीति का फोकस बन गई है। शी जिनपिंग ने दुनिया को नए चौराहे पर बताते हुए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ रिश्तों को शानदार और और बेहतर होने वाला बताया।
ट्रंप की शी जिनपिंग से मुलाकात, टैरिफ, व्यापार और निवेश पर की बातचीत

बीजिंग के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने बैठे। बातचीत ऐसे मुद्दों पर हुई जो आने वाले समय में दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा बदल सकते हैं।

दुनिया नए मोड़ पर- शी जिनपिंग

बैठक की शुरुआत में शी जिनपिंग ने दुनिया की मौजूदा स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत अस्थिर है और दुनिया एक नए चौराहे पर खड़ी है। उन्होंने एक अहम सवाल उठाया- क्या चीन और अमेरिका थ्यूसीडिडीज ट्रैप से बाहर निकल सकते हैं? शी जिनपिंग ने साफ कहा कि दोनों देशों को टकराव की बजाय सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि अगर दोनों देश साथ काम करें तो दुनिया में स्थिरता और विकास को नई दिशा मिल सकती है।

Twitter Post
Twitter Post

यह भी पढ़ें: Trump China Visit: चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग संग होगी सीधी बातचीत, रवाना होने से पहले ईरान पर भी गरजे

चीन और अमेरिका दोस्त बन सकते हैं- ट्रंप 

इस मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख भी काफी सकारात्मक दिखा। उन्होंने शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ की और उन्हें महान नेता कहा। ट्रंप ने कहा कि वह चीन और अमेरिका के रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।
उन्होंने बैठक की शुरुआत में कहा कि चीन आना उनके लिए सम्मान की बात है और शी जिनपिंग से मिलना उनके लिए एक सकारात्मक अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आगे और मजबूत होंगे।

Twitter Post

महान नेता वाली टिप्पणी पर ट्रंप का खुला बयान

ट्रंप ने यह भी कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता कि वह शी जिनपिंग को महान नेता कहते हैं, लेकिन वह अपनी बात बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, अगर मुझे किसी की तारीफ करनी है तो मैं खुलकर करूंगा। सच बोलने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: मीडिया पर भड़के ट्रंप : बोले- ईरान को जंग जीतने की झूठी उम्मीद दे रहा, उसकी नौसेना और वायुसेना तबाह कर चुका अमेरिका

बड़े कारोबारी नेताओं की मौजूदगी

इस मुलाकात की एक खास बात यह भी रही कि ट्रंप अपने साथ दुनिया के कई बड़े बिजनेस लीडर्स को लेकर आए थे। इनमें एलन मस्क, जेन्सन हुआंग और टिम कुक शामिल है। ट्रंप ने कहा कि ये सभी बड़े उद्योगपति चीन के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने और नए अवसर तलाशने के लिए वहां मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि दुनिया की टॉप कंपनियों के प्रमुखों को इस यात्रा में शामिल किया गया है ताकि व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुल सकें।

व्यापार पर सबसे ज्यादा फोकस

इस पूरी बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा व्यापार (Trade) रहा। ट्रंप ने पहले ही संकेत दे दिया था कि अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक रिश्ते इस बातचीत का केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और उनका सहयोग पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।

Twitter Post

चीन का स्वागत और कूटनीतिक संदेश

ट्रंप के बीजिंग पहुंचने पर चीन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया और इसे एक महत्वपूर्ण राजकीय दौरा बताया गया। चीनी नेतृत्व की तरफ से यह संदेश दिया गया कि अमेरिका के साथ स्थिर और मजबूत रिश्ते दुनिया के लिए फायदेमंद होंगे।

रिश्तों में सुधार का संकेत

दोनों नेताओं ने बातचीत में कई बार यह संकेत दिया कि वे आपसी रिश्तों को बेहतर दिशा में ले जाना चाहते हैं। शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देश मिलकर दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts