Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 लाख लो और केस खत्म करो: रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव, जान से मारने की धमकी

इंदौर में रेप केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत पर बाहर आए आरोपी ने 2 लाख रुपए का ऑफर दिया और समझौते से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव, जान से मारने की धमकी
इरफान और आमिर

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रेप केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने और धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला ने वर्ष 2025 में आमिर नामक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने समझौते के लिए लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आमिर ने बबीता चौहान के मोबाइल से पीड़िता को कॉल करवाया और 2 लाख रुपए लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया।

और पढ़ें: बाणगंगा पुलिस की बेरुखी 9 घंटे शव लेकर भटकता रहा परिवार:करंट से युवक की मौत, पोस्टमार्टम पर पुलिस बनी तमाशबीन

जब महिला ने समझौते से इनकार कर दिया, तो जनवरी महीने में उसे श्रीमाया होटल के पास स्थित एक पार्टी कार्यालय में बुलाया गया। यहां आमिर के साथ इरफान खान भी मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और कहा कि “ऐसे मामलों में जान भी जा सकती है। महिला ने डर की वजह से उस समय किसी को जानकारी नहीं दी। इसके बाद 9 अप्रैल को दो युवक बाइक से उसके फ्लैट के नीचे पहुंचे और मोबाइल पर कॉल कर कहा कि प्याज का ऑर्डर लेकर आए हैं। महिला ने नीचे आने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी लगातार दबाव बनाते रहे।

और पढ़ें: Peoples Update Special : आठ साल पहले खरीदी गईं 7 ईवी कारें ऊर्जा विकास निगम के दफ्तर में खा रहीं जंग

पीड़िता का आरोप है कि उसी रात दो युवक फिर फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा बजाकर समझौते की बात करते हुए धमकियां दीं। इसके बाद महिला ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत सौंपे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आमिर, बबीता चौहान और इरफान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts