Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संसद शीतकालीन सत्र :DMK सांसद टीआर बालू और केंद्रीय मंत्री रिजिजू के बीच नोंकझोंक, बालू ने हाईकोर्ट जज को 'RSS जज' कहा

प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर कहा कि इंडिगो की समस्या सरकार के मोनोपोली मॉडल के कारण हुई है। सरकार ने देश की ज्यादातर चीजें चंद लोगों के हाथ में दे दी है।
DMK सांसद टीआर बालू और केंद्रीय मंत्री रिजिजू के बीच नोंकझोंक, बालू ने हाईकोर्ट जज को 'RSS जज' कहा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में तमिलनाडु से DMK सांसद टीआर बालू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। DMK सांसद ने एक मुद्दे पर बोलते हुए एक हाईकोर्ट के जज को 'RSS जज' कह दिया। इस पर  किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताकर तुरंत जवाब दिया।

    रिजिजू- यह संसद की मर्यादा का उल्लंघन है

    DMK सांसद पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने कहा- आप एक जज को RSS का जज कैसे कह सकते हैं। यह संसद की मर्यादा का उल्लंघन है। आप एक जज के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप माफी मांगिए। न्यायपालिका पर कलंक लगाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई।

    राज्यसभा में गर्माया इंडिगो संकट का मुद्दा

    वहीं राज्यसभा में विपक्ष ने इंडिगो में स्टाफ की कमी के चलते देश भर में फ्लाइट ऑपरेशन ठप होने के मुद्दे पर नाराजगी जताई और केंद्र से जवाब मांगा। इस पर रिजिजू ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हालात की समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र इंडिगो की क्या मदद कर सकता है, इसका आकलन किया जा रहा है।

    प्रियंका- इंडिगो की समस्या मोनोपोली मॉडल से हुई

    इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर जाकर कहा कि इंडिगो की समस्या सरकार के मोनोपोली मॉडल के कारण हुई है। सरकार ने देश की ज्यादातर चीजें चंद लोगों के हाथ में दे दी है। जिससे यह परेशानी हुई है, यह सही नहीं है। जिससे यह अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र और देश के लिए अच्छा नहीं है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts