Bihar Election Results 2025 :बिहार के नतीजे देखकर दिग्विजय सिंह की कांग्रेस को सलाह-संगठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

बिहार चुनाव के रिजल्ट में NDA ने विपक्षी महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है। करीब 200 सीटों पर आगे चल रहे नंबर के बीच कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी के लिए सलाह दी है और हार के लिए SIR व EVM को जिम्मेदार ठहराया है।
Follow on Google News
बिहार के नतीजे देखकर दिग्विजय सिंह की कांग्रेस को सलाह-संगठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में एक बार फिर बिहार में NDA की सरकार बनते दिख रही है। भाजपा, जनता दल यू और उनकी सहयोगी पार्टियों ने करीब 200 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। स्पष्ट हो गया है कि इस बार NDA रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगियों को अभूतपूर्व हार का मुंह देखना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हार की वजह एसआईआर बताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है कि 'जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्पसंख्यक वर्ग के कटे है। EVM पर तो शंका बनी हुई है।'

    आज का चुनाव बूथ पर सघन जनसंपर्क का

    दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस हाईकमान को एक सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि 'कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।'

    पहले लिखा था-देखते हैं कौन जीतता है...

    हालांकि नतीजे आने से पहले ही एक अन्य पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि 'बिहार चुनाव में एक तरफ़ है डबल इंजन की सरकार द्वारा जनता से टैक्स में लिया धन और उन्हीं को बांटने के लिए अपार धन। बिहार केंद्र सरकार का प्रशासन तंत्र केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों से बुलाया गया पुलिस और चुनाव आयोग। दूसरी तरफ है बिहार की जनता का विशेष कर युवाओं का जन सैलाब। देखते हैं कौन जीतता है। जय सिया राम।' गौरतलब है कि बिहार चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह ने एक दौरा राज्य का किया था और अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया था। चुनाव में जनता ने बदलाव को पूरी तरह नकार दिया है।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts