Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सनातन एकता पदयात्रा :धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा पहुंची हरियाणा, शास्त्री बोले- हिंदू जाग रहा, धवन- ग्रेट खली हुए शामिल

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा पहुंची हरियाणा, शास्त्री बोले- हिंदू जाग रहा, धवन- ग्रेट खली हुए शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा का शनिवार को दूसरे दिन हरियाणा पहुंची। जहां हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर यात्रा में शामिल हुए। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पदयात्रा में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जोरदार स्वागत किया।

    बता दें यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से प्रारंभ हुई थी। जिसके बाद आगे बढ़कर जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क पर होते हुए सनातन हिंदू पदयात्रा ने फरीदाबाद में प्रवेश किया।

    धीरेंद्र शास्त्री- हिंदू जाग रहे हैं

    सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दूसरे दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है, अपना भय त्याग कर सड़कों पर आ रहा है। देश जगेगा, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, जातिवाद मुक्त भारत बनेगा, राष्ट्रवाद की विचारधारा सामने आएगी। साथ ही "उन्होंने यह भी कहा कि यह पदयात्रा समाज में सद्भाव और हिंदू एकता के लिए निकाली गई है। जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तब तक वे पदयात्राएं जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "हम रुकेंगे तब जब भारत हिंदू राष्ट्र होगा."

    शिखर धवन और खली हुए शामिल 

    पदयात्रा में रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली और क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए। दोनों धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दिए। इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद किए हैं। पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से ऑप्शनल रूट से निकलने की अपील की है। बता दें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन यात्रा का समापन  वृंदावन में होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts