Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लौट रहा पाबंदियों का दौर: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना; जानें स्कूल खुले रहेंगे या होंगे बंद

लौट रहा पाबंदियों का दौर: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना; जानें स्कूल खुले रहेंगे या होंगे बंद
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ ही पाबंदियों का दौर भी लौटता नजर आ रहा है। दिल्ली में एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। वहीं बैठक में स्कूल बंद करने पर भी चर्चा हुई।

स्कूल बंद होंगे या नहीं ?

DDMA की बैठक में फैसला हुआ है कि कोरोना के चलते अब स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे। हालांकि, स्कूलों के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। इसमें कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा।

DDMA की बैठक में हुए ये फैसले

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। DDMA के मुताबिक, कोविड-19 के नए वेरिएंट B. 1.10, B.1.12 वेरिएंट के शुरुआती संकेत मिलने के बाद यह फैसले लिए गए हैं।
  • मास्क न पहने वालों पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • वैक्सीनेशन पर अधिक जोर दिया गया है।
  • शहर में कोविड-टेस्टिंग बड़े पैमाने पर की जाएगी।
  • सामाजिक समारोह पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी।
  • बैठक में स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली में कोरोना की स्थिति?

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 26% कोरोना के केस बढ़े हैं। मंगलवार को कोरोना के 632 नए केस सामने आए। इससे पहले सोमवार को 501 केस सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। नए केस आने के बाद दिल्ली में एक्टिव केस 1900 से ज्यादा हो गई। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 4.42% हो गया है। ये भी पढ़ें- Corona Virus : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 65% केस बढ़े, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts