Arvind Kejriwal Interim Bail : तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, SC ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दी; AAP ने लिखा- तानाशाही का अंत करने वो आ गया...

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। 10 मई की शाम को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।
https://twitter.com/ANI/status/1788930211003695110
केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा- आप से निवेदन है हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं। तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं। आज आपके बीच आके अच्छा लग रहा है। कल सुबह 11 कनॉट प्लेस हनुमान जी के मंदिर में मिलेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
तानाशाही का अंत करने वो आ गया - AAP
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1788925592483639323?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788925592483639323%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc50 दिनों के बाद जेल से बाहर आए केजरीवाल
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1788927026318987270?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788927026318987270%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdocकेजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शुक्रवार (10 मई) को देश की सर्वोच्च अदालत ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज शाम तक वह चुनाव प्रचार करने के लिए बाहर आ सकेंगे, इस पर कोई रोक नहीं होगी। वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के लिए कैंपेनिंग कर सकते हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केजरीवाल को दो जून को सरेंडर करना पड़ेगा। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर जुलाई में सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर कहा कि केजरीवाल की इस याचिका पर बहस भी अगले हफ्ते खत्म करने की कोशिश करेंगे।केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना चाहिए – संजय निपुरम
अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर शिवसेना नेता संजय निपुरम ने कहा- जेल या जमानत के बजाय, पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। एक आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता है ?1 जून के बाद केजरीवाल को वापस जेल जाना होगा – मनजिंदर सिंह
केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में लिप्त हैं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि उन्हें सिर्फ चुनाव के लिए जमानत दी गई है। 1 जून के बाद उन्हें वापस जेल जाना होगा।21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल
ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार (22 मार्च) को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने छह दिन की रिमांड दी। 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड अवधि खत्म हुई, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। जिसके बाद फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी। केजरीवाल को तिहाड़ जेल में 2 नंबर बैरक में रखा गया है।











