Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोगों का सुसाइड, घर से मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ही परिवार की मां और दो बेटों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोर्ट टीम के दरवाजा न खोलने पर डुप्लीकेट चाबी से घर खुला तो तीनों के शव मिले। मौके से मिला सुसाइड नोट बताता है कि परिवार आर्थिक तंगी, घर के विवाद और लंबे समय से चल रहे डिप्रेशन से परेशान था।
दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोगों का सुसाइड, घर से मिला सुसाइड नोट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार की मां और दो बेटों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे सूचना मिली कि घर के अंदर तीन लोग फंदे पर लटके हुए हैं।

    घर का दरवाजा नहीं खुला, डुप्लीकेट चाबी से खोला

    जिस समय कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने के लिए टीम घर पहुंची, उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर जब टीम अंदर गई, तो मां अनुराधा कपूर (52) और उनके बेटे आशीष (32) व चैतन्य (27) का शव पंखे से लटका मिला।

    सुसाइड नोट मिला, लंबे समय से डिप्रेशन में था परिवार

    पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा है कि परिवार पिछले काफी समय से अवसाद और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। साथ ही पैसों की कमी और घर से जुड़ा विवाद भी इस तनाव की बड़ी वजह थी।

    आर्थिक तंगी और घर का विवाद बना बड़ी वजह

    जांच में सामने आया कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिस घर में वे रहते थे, उस पर भी विवाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने के लिए टीम पहुंची थी, और उसी दौरान तीनों की मौत का पता चला।

    पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर AIIMS भेज दिया है। शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला आत्महत्या का है। पुलिस अब आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts