भारी बारिश से दिल्ली बेहाल, हर जगह पानी-पानी, कई फ्लाइट डायवर्ट

46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की करीब
नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश ने 46 साल अफरा-तफरी मचा दी है। शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है तो एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में भी पानी भर गया है। दिल्ली PWD का कहना है कि जिन जगहों पर पानी भरा है वहां मशीनों की मदद से पानी निकाला जा रहा है। इससे पहले 1975 में 1150 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार तक शहर में अब तक 1100 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों, आरके पुरम, मोतीबाग में सड़कों पर पानी भर जाने से लोग घरों में ही फंस गए हैं। पानी भरने के कारण 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। इसमें 1 इंटरनेशनल और 4 घरेलू फ्लाइट्स शामिल हैं।

कितनी बारिश हुई है दिल्ली में :

  • इस साल 10 सितंबर तक हुई औसत बारिश - 1005.3 मिमी
  • दिल्ली में पूरे सीजन की औसत बारिश - 649.8 मिमी
  • मानसून शुरू होने से 10 सितंबर तक औसत बारिश- 586.4 मिमी
  • 11 सितंबर (शनिवार) तक हुई बारिश – 1100 मिमी
  • 1975 में दर्ज की गई बारिश - 1150 मिमी
  • 2003 में दिल्ली में 1050 मिमी बारिश दर्ज हुई थी

    कहां क्या है हाल

  • इंदिरापुरम (गाजियाबाद) की क्षिप्रा सृष्टि सोसाइटी के पास सड़क धंस गई।
  • गुरुग्राम, नोएडा , फरीदाबाद में भी कई जगहों पर भारी जलभराव से लंबा जाम लगा।
  • सभी अंडरपास में पानी भर गया, लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
  • स्पाइसजेट की 2, इंडिगो और गो फर्स्ट की 1-1 उड़ान को डायवर्ट कर जयपुर भेजा गया।
  • दुबई से दिल्ली फ्लाइट को अहमदाबाद भेजा गया।
  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हवाईअड्डे के प्रांगण में थोड़े समय के लिए पानी भर गया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts