232 यात्रियों की सांसें अटकीं!दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर एक इंटरनेशनल फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर LX147 में तकनीकी स्थिति सामने आई। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान के एक इंजन में खराबी के संकेत मिले, जिसके बाद पूरी फ्लाइट ऑपरेशन को तुरंत कंट्रोल में ले लिया गया। यह घटना भारतीय समय के अनुसार रात करीब 1:00 बजे के बाद हुई।
टेकऑफ के बाद इंजन में गड़बड़ी
जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, क्रू को सिस्टम में असामान्य संकेत दिखाई दिए। जांच में पता चला कि एक इंजन में तकनीकी खराबी के संकेत हैं। एविएशन नियमों के हिसाब से ऐसे हालात में रिस्क नहीं लिया जाता। इसलिए पायलट और क्रू ने तेजी से निर्णय लिया। उड़ान जारी रखने का फैसला तुरंत रोका गया, विमान को वापस रनवे पर लाने की प्रक्रिया शुरू हुई और स्थिति को सेफ्टी फर्स्ट मोड में डाल दिया गया।
सेकंड्स में एक्शन, स्लाइड से बाहर निकले यात्री
यह विमान Airbus A330 था, जिसमें कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल थे। स्थिति गंभीर मानी गई, इसलिए इमरजेंसी इवैक्यूएशन शुरू किया गया। एयरपोर्ट की रेस्क्यू और सेफ्टी टीम तुरंत एक्टिव हो गई। यात्रियों को विमान से बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल किया गया। कई यात्रियों ने स्लाइड के जरिए बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पहुंचा। बाकी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए इवैक्यूएट किया गया।
6 यात्रियों को अस्पताल में इलाज
इमरजेंसी स्लाइड से विमान खाली कराने के दौरान 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि इस पूरी घटना में क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यात्रियों की मदद और वैकल्पिक व्यवस्था
SWISS एयरलाइन ने कहा है कि उनकी स्थानीय टीम मौके पर सक्रिय है और यात्रियों की हर संभव मदद कर रही है। यात्रियों के लिए नई फ्लाइट, होटल में ठहरने और आगे की यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें: कोलंबिया में बस पर आतंकी हमला : बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप
जांच के लिए विशेष टीम तैनात
एयरलाइन ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम दिल्ली भेजी जा रही है, जो विमान की गहन जांच करेगी और इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाएगी।
फ्लाइट डिटेल्स
यह फ्लाइट स्विस एयर (SWISS International Air Lines) की एक इंटरनेशनल सर्विस है, जो यूरोप और भारत के बीच ऑपरेट होती है।
- एयरलाइन: SWISS International Air Lines Airbus A330
- फ्लाइट नंबर: LX147
- रूट: नई दिल्ली (IGI एयरपोर्ट)- ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
- डेस्टिनेशन: ज्यूरिख एयरपोर्ट, स्विट्जरलैंड
- डिपार्चर एयरपोर्ट: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट
- टाइप: इंटरनेशनल लॉन्ग-हॉल फ्लाइट











