People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका
    US-Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के चलते 37 जहाजों का रास्ता बदला
    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 के लिए इमरजेंसी घोषित
    मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए
    वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
    गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
    प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन
    वाशिंगटन: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया
    तेलंगाना: आलेर में चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर किए हमले
    वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
    अंतर्राष्ट्रीय

    कोलंबिया में बस पर आतंकी हमला :बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

    कोलंबिया के काउका क्षेत्र में बस धमाके में 14 लोगों की मौत और 38 लोग घायल हो गए, जबकि पिछले 48 घंटों में 26 हमलों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सरकार ने इसे आतंकी हमला बताते हुए विद्रोही गुटों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।
    Publish Date: 26 Apr 2026, 10:27 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38  से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

    बोगोटा। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हिंसा ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। यात्रियों से भरी एक बस में हुए भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पिछले दो दिनों से लगातार हमलों की वजह से हालात पहले ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की चुनौती को और बढ़ा दिया है।

    बस में कैसे हुआ धमाका?

    शनिवार को काउका प्रांत के काजिबियो इलाके में पैनअमेरिकन हाईवे पर एक चलती बस को निशाना बनाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर पहले से विस्फोटक डिवाइस लगाया गया था, जो बस के गुजरते ही फट गया। इस भीषण विस्फोट में करीब 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ बच्चों के भी शामिल होने की बात सामने आई है और कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    सरकार ने बताया ‘आतंकी हमला’

    कोलंबियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व FARC विद्रोहियों से जुड़े ‘हाइमे मार्टिनेज’ गुट को जिम्मेदार ठहराया है। यह वही समूह है जिसने 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को आतंकवादी, फासीवादी और ड्रग तस्कर बताया है।

    Featured News

    48 घंटे में 26 हमले, पूरे इलाके में दहशत

    यह हमला किसी एक घटना तक सीमित नहीं है। पिछले 48 घंटों में इस क्षेत्र में 26 से ज्यादा हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें पुलिस ठिकानों पर हमले, गोलीबारी, ड्रोन से विस्फोटक गिराने की कोशिश और सैन्य ठिकानों के पास कार बम धमाके शामिल हैं। शुक्रवार को काली और पल्मिरा शहरों में भी विस्फोट हुए थे, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

    हमले के पीछे कौन?

    अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले के पीछे मोस्ट वांटेड अपराधी इवान मोर्डिस्को का नेटवर्क और ‘हाइमे मार्टिनेज’ गुट शामिल है। ये दोनों समूह पूर्व FARC के भटके हुए धड़े हैं, जो अब अलग-अलग इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है।

    Breaking News

    ड्रग तस्करी बनी हिंसा की सबसे बड़ी वजह

    काउका और वैले डेल काउका क्षेत्र लंबे समय से ड्रग तस्करी के प्रमुख केंद्र रहे हैं। यहां से समुद्री और नदी मार्गों के जरिए ड्रग्स को मध्य अमेरिका और यूरोप तक पहुंचाया जाता है। इन्हीं रास्तों पर कब्जे को लेकर अलग-अलग सशस्त्र गुटों के बीच संघर्ष चल रहा है। यही कारण है कि, आम नागरिक और सार्वजनिक ढांचे भी इन हमलों का शिकार बन रहे हैं।

    सरकार का एक्शन प्लान

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि, इन हमलों के पीछे शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। विद्रोही नेता ‘मार्लोन’ को पकड़ने के लिए 10 लाख डॉलर से ज्यादा का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही हमलावरों की जानकारी देने वालों के लिए भी अलग इनाम रखा गया है। सरकार अब बड़े स्तर पर सैन्य और खुफिया अभियान चलाने की योजना बना रही है।

    स्थानीय गवर्नरों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार से तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बल और खुफिया मदद की मांग की है। उनका कहना है कि, आम लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मौजूदा हालात में त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Colombia News

    Colombia

    bomb blast

    Terror Attack

    drug trafficking

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

    पुणे में 20 साल के युवक ने चुराई बस,रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

    पंजाब सरकार ने वापस ली हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी

    ‘गद्दार’ के आरोप के बाद सुरक्षा पर वार!पंजाब सरकार ने वापस ली हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी

    अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

    धुआं, लपटें और फायर ब्रिगेड!अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

    हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

    हीरानगर में बेखौफ बदमाशों का कहर:हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

    फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

    इंदौर में किडनैपिंग के बाद बोले आरोपी:फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

    232 यात्रियों की सांसें अटकीं!दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

    अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

    राहत के साथ-साथ चिंता भी!अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

    वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

    गोलियों के बीच घिरे ट्रंप!वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

    अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिल सकता है इंक्रीमेंट!

    Aaj Ka Rashifal 26 April:अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिल सकता है इंक्रीमेंट!

    दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

    इंदौर में गहराया जल संकट:दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....