PlayBreaking News

दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर : सिग्मा एंड कंपनी गैंग के सरगना रंजन पाठक सहित 4 बदमाश ढेर, बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की रच रहे थे साजिश

Follow on Google News
दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर : सिग्मा एंड कंपनी गैंग के सरगना रंजन पाठक सहित 4 बदमाश ढेर, बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की रच रहे थे साजिश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार कुख्यात बदमाशों को ढेर कर दिया गया। इसमें 3 बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रंजन पाठक भी मारा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए कुख्यात विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में दहशत फैलान की साजिश रच रहे थे।

    कैसे हुआ एनकाउंटर

    ये एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे हुआ। बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक मुठभेड़ चली। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनकाउंटर में चार कुख्यात अपराधी मारे गए, जिनमें बिहार के सीतामढ़ी के तीन और दिल्ली का एक अपराधी शामिल था।

    मारे गए बदमाशों की पहचान

    एनकाउंटर में मारे गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है-

    रंजन पाठक (25) - गैंग का सरगना और मोस्ट वांटेड अपराधी

    बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25) - सीतामढ़ी निवासी

    मनीष पाठक (33) - सीतामढ़ी निवासी

    अमन ठाकुर (21) - दिल्ली निवासी

    सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    'सिग्मा एंड कंपनी' नाम से चलाते थे गैंग

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि, यह गैंग 'सिग्मा एंड कंपनी' के नाम से वारदात को अंजाम देती थी। बिहार से लेकर नेपाल तक इसका नेटवर्क फैला था। गैंग का सरगना रंजन पाठक सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था। इतना ही नहीं, एक बार उसने हत्या के बाद अपना बायोडाटा मीडिया को भेजकर चुनौती भी दी थी। पुलिस को लंबे समय से इन चारों बदमाशों की तलाश थी।

    बिहार चुनाव से पहले दहशत फैलाने की साजिश

    बिहार के डीजीपी ने बताया कि, यह गैंग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रही थी। रंजन पाठक और उसके साथी कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में काम करते थे। ये पिछले छह सालों में पांच बड़े हत्याकांड को अंजाम दे चुके थे।

    हाल ही में इस गैंग ने ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था।

    पुलिस को मिला था इनपुट

    बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि, रंजन पाठक की गैंग दिल्ली में छिपी हुई है। इसी आधार पर दिल्ली क्राइम ब्रांच से संपर्क कर संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई। दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने 22 अक्टूबर की रात इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर पहले फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts