PlayBreaking News

दिल्ली पुलिस का एक्शन, AAP की बढ़ी टेंशन : अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त के मांग रही सबूत

Follow on Google News
दिल्ली पुलिस का एक्शन, AAP की बढ़ी टेंशन : अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त के मांग रही सबूत
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीति चरम पर है। एमएलए खरीद फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। अरविंद केजरीवाल को नोटिस सर्व करने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज आप मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची। इस दौरान आतिशी घर पर मौजूद नहीं थीं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बिना नोटिस दिए ही वापस लौट गई। पहले कहा जा रहा था कि आतिशी ने अपने ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा था।

दूसरी बार भी नहीं मिली आतिशी

इससे पहले 2 फरवरी को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम आप मंत्री आतिशी को नोटिस देने उनके घर पहुंची थी, लेकिन पता चला कि वह चंडीगढ़ में हैं। आतिशी ने अपने कैंप ऑफिस में निर्देश दिए की अधिकारी नोटिस रिसीव कर लें। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बिना नोटिस दिए वापस चली गई थी। [caption id="attachment_105232" align="aligncenter" width="600"]Atishi and Raghav Chaddha फाइल फोटो।[/caption]

राघव चड्ढा के साथ सीएम आवास पहुंची आतिशी

जब क्राइम ब्रांच आतिशी को नोटिस देने उनके आवास पहुंची तो वे वहां मौजूद नहीं थी। इसके कुछ समय बाद आतिशी आप नेता राघव चड्ढा के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंची।

5 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल को नोटिस दिया था

शनिवार को इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास पर नोटिस थमाया गया। टीम करीब 5 घंटे तक सीएम आवास पर केजरीवाल का इंतजार करती रही। केजरीवाल से 3 दिन में जवाब मांगा गया है। Delhi CM ARVIND KEJRIWAL

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से पूछे तीन सवाल

दिल्ली पुलिस ने सीएम ऑफिस को जो नोटिस सर्व किया था उसमें तीन सवालों के जवाब पूछे गए, जिनमें कहा गया है-
  • जो आरोप लगाए हैं उसका सबूत दीजिए
  • सात विधायकों के नाम बताइए
  • जो सबूत हैं वो पेश कीजिए, ताकि जांच की जा सके।
Atishi and Kejriwal

केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर लगाया आरोप

पिछले हफ्ते केजरीवाल और आतिशी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के सात विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था। वहीं बीजेपी ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया था। दरअसल, केजरीवाल और आतिशी ने आरोप लगाया था कि, भाजपा ने AAP के सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए दिए हैं, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। ये भी पढ़ें - 24 घंटे में दूसरी बार केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम-ब्रांच : अंदर जाने से रोका, MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस; दिल्ली CM ने BJP पर लगाए थे गंभीर आरोप
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts