Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग, आसपास है सांसदों का निवास; हड़कंप मचा

दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग, आसपास है सांसदों का निवास; हड़कंप मचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार को बड़ा आग का हादसा हुआ। यह बिल्डिंग संसद भवन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है और यहां लोकसभा व राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    संवेदनशील इलाके में आग से बढ़ी चिंता

    यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसके कारण आग लगने से स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों में चिंता फैल गई। अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। दमकल कर्मी मौके पर लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

    लोगों को बाहर निकालने में लगी पुलिस

    घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि पुलिस लोगों को बाहर निकालने की अपील कर रही थी और कई लोग ग्राउंड फ्लोर पर एकत्रित हो गए थे। दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:20 बजे आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत गाड़ियां रवाना की गईं।

    Twitter Post

    लोगों ने लगाया देरी का आरोप

    कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची, जिसकी वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। उनका कहना है कि अगर दमकल कर्मी समय पर पहुंचते, तो स्थिति पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।

    आग में कीमती सामान हुआ राख

    एक निवासी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि जब आग लगी, तो घर में बेटी की शादी के गहने और कीमती सामान रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि आग से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बताया गया कि उनकी एक बेटी आग से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि आग संभवतः पटाखे चलाने की वजह से लगी।

    दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन सटीक कारण का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts